Share This Post

Featured News / Khabar

42 वें दीक्षा दिवस पर रवींद्रमुनिजी का वंदन करने पहुंचे श्रद्धालु 

42 वें दीक्षा दिवस पर रवींद्रमुनिजी का वंदन करने पहुंचे श्रद्धालु 

पुणे। यहां चिंचवड स्थानक में चातुर्मासार्थ विराजित श्रवण संघीय उपाध्यायप्रवरश्री रवीन्द्रमुनिजी का 42वां दीक्षा दिवस धर्म ध्यान, प्रवचन सभा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने संतश्री का वंदन किया व मांगलिक आशीर्वाद प्राप्त किया।

बेंगलुरु से श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटका के अध्यक्ष गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि श्रमण संस्कृति को एकता के सूत्र में पिरोने वाले विराट व्यक्तित्व आराधकरत्न, शासन दिवाकर के दीक्षा दिवस अवसर पर जैन कांफ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा, पारस छाजेड़, जवरीलाल कांकरिया, अमृतलाल जैन, रजनीश जैन, समिति के महामंत्री निर्मल गोलेछा व कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद बाफना सहित देश के अनेक शहरों से गुरु भक्तों ने उपस्थिति दर्ज करा कर संतश्री को वंदन किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar