Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

स्वर्णिम चातुर्मास बिदाई – क्रुतज्ञता समारोह एवं पु. वरुण मुनीजी के जीवनपर बनी सीडी का विमोचन

स्वर्णिम चातुर्मास बिदाई – क्रुतज्ञता समारोह एवं पु. वरुण मुनीजी के जीवनपर बनी सीडी का विमोचन

आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे चल रहे गुरुमॉं उपप्रवर्तिनी श्रमणी गौरव पु. चंद्रकलाश्री जी, प्रवचन विभु पु. स्नेहाश्री जी, दिवाकर दिप्ती पु श्रुतप्रज्ञा़श्री जी म. सा. के स्वर्णिम चातुर्मास का समापन क्रुतज्ञता समारोह से आज अनेक धर्मप्रेमियों के उपस्थिती में हुआ! बहुत से बहनो ने साध्वी व्रुंद के प्रति अपने आदर भाव प्रेषित कर क्या पाया इस पर अपने भाव प्रकट किये! इसी समारोह में पु. गुरुदेव अमरशिष्य वरुण मुनीजी के जीवन पर आधारित डाकुमेंटरी सीडी किर्तनकार एवं मंचसंचालिका डॉ. श्वेता राठोड एवं प्रा. सुरेखा कटारिया द्वारा निर्मित का विमोचन प्रा. अशोकजी पगारिया, संघाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, डॉ. अशोक जी बोरा, समाजसेवी सुर्यकांतजी मुथीयान, प्रा. प्रकाशजी कटारिया, तपगंगोत्री मिराबाई लुणीया, एकांतर आराधिका श्रीमती पद् माबाई रायसोनी, जैन कॉन्फ़्रेंस की रा. उपाध्यक्षा लताजी पगारीया, कांताजी ललवाणी एवं शारदाजी चोरडीया के करकमलो द्वारा गुरुमॉं के सानिध्य में हुआ!

तपगंगोत्री मिराबाई ने 299 वे आयंबील के प्रत्याख्यान लिए! और गत 21 वर्षसे एकांतर करने वाले श्रीमती पद् माबाई गौतमचंदजी रायसोनी का श्री संघ द्वारा सन्मान श्री संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयजी गांधी, मिराबाई लुंणीया, शारदा जी चोरडीया। नंदाजी लुंकड, ज्योतिजी खिंवसरा, लिलाबाई छाजेड के करकमलो द्वारा हुआ! धर्मसभा मे उपस्थित महानुभावों का स्वागत संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी ने कर गुरुणीसा प्रति अपनी श्रद्धा एवं स्नेह जताते क्रुतज्ञता व्यक्त की!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar