राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा 76th आजादी का अमृत महोत्सव आज साहूकारपेट स्तिथ पुन्नापा चेट्टी स्ट्रीट में शाह & संधवी कोमपलेक्स मैं छत पर एक्स्नोरा इंटरनेशनल महिला विंग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षो उल्लास से मनाया, महिला विंग की सदस्यों ने मनमोहक रंगोली द्वारा झंडा उकेरा उनकी प्रसंशा की एवं सम्मानित किया।
कई देश भक्ति के गीतमाला एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी, महिला विंग की चेयरपर्सन मंजू जैन ने कहा बच्चे देश का भविष्य है उन्हें अपने देश के विकास मैं हाथ बढ़ाना है। इसलिए वे अच्छे पढ़ लिख कर अपना कर्तव्य निर्वाहन करते हुए देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एक्स्नोरा नॉर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने भी सबको संबोधित किया एवं महिला विंग द्वारा शानदार रंगोली से झंडा उकेरा उनकी प्रशंसा की एवं हर कार्य में महिलाओं का सहयोग सराहनीय रहता है।
राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान मैं महिला विंग का पूरा सहयोग एवं कई महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने में कई कार्यक्रम चला रही है, जैसे मोतियों द्वारा माला, पेपर बैग, कपड़े के थैले, बैंगल्स आदि कई कार्यों में सहयोग दे रही है। इस मौके पर नेमीचंद जैन, फुटरमल जैन, राजू जैन, विनोद जैन, रमेश जैन, सुशील जैन, राहुल जैन एवं कई महिलाएं व बच्चे, एवं कई देश प्रेमी उपस्थित थे।


