श्री गुजराती जैन संघ गांधीनगर में चातुर्मास विराजित श्रमण संघीय उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी महाराज, दक्षिण सूर्य ओजस्वी प्रवचनकार डॉ श्री वरुण मुनि जी म. सा. एवं मधुर वक्ता श्री रुपेश मुनि जी म सा के पावन सानिध्य में शनिवार को धर्म सभा में आज सुरक्षा कवच मंत्र विधान रुप महा मंगलकारी कल्याणकारी और सर्व सिद्धि समृद्धिदायक आनंदकारी श्री पैसठिया छंद जाप अनुष्ठान का विशाल भव्य कार्यक्रम सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
परम पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से तीर्थंकर भगवान की स्तुति उर्जा मय भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर बड़े ही श्रद्धा भक्ति आनंद से सराबोर होकर इस मंत्र जाप अनुष्ठान संपन्न किया।
इस अवसर पर डॉ श्री वरुण मुनि जी ने पैसठिया मंत्र जाप अनुष्ठान की विधिवत साधना संपन्न कराते हुए इसके विशिष्ट साधना फल के बारे में सारगर्भित प्रकाश डाला।
रविवार को प्रातः प्रवचन में गुरु मिश्री -रप- सुभद्र जन्म जयंती समारोह सामायिक एवं गुणगान दिवस के रूप में अत्र विराजित परम पूज्य गुरु भगवंतो के पावन निश्रा में मनाया जायेगा। संचालन राजेश मेहता ने किया। उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी महाराज ने सबको मंगल पाठ प्रदान किया।