मेडिकल कैम्प एवं अन्नदानं का आयोजन
Sagevaani.com @Chennai: संथारा साधना का महायात्री 12 व्रतधारी श्रावक श्री मदनलाल गोठी के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस प्रसंग पर जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क आँखों व दाँतों की जाँच हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन टी.नगर राधाकृष्ण स्ट्रीट स्थित अलमेलुमँगा कल्याण मण्डप में गुरुवार दिनाँक 24 अगस्त को सेवरे 9.30 बजे से 2 बजे तक महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो एवं चोपड़ा डेंटल केअर नुंगमबक्कम के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
मेडिकल कैम्प में पंजीकृत सभी लोगों के नेत्र एवं दाँतों की निःशुल्क जाँच के साथ शुगर एवं उच्च रक्तचाप की जाँच भी की जायेगी। इस कैम्प में डॉ. अग्रवाल नेत्र अस्पताल एवं चोपड़ा डेण्टल केअर के निर्देशक डॉ पंकज जैन एवं सहयोगी चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। यह कैम्प गौतमचन्द डॉ उत्तमचन्द अनिल दीपक विशाल गोठी परिवार टी.नगर के सहयोग से प्रायोजित किया जा रहा हैं।