Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्रेष्ठ किशोर मंडल से सम्मानित हुआ चेन्नई तेरापंथ किशोर मंडल

श्रेष्ठ किशोर मंडल से सम्मानित हुआ चेन्नई तेरापंथ किशोर मंडल

अभातेयुप के अन्तर्गत सामाजिकता के साथ किशोरों के धर्मसंघ से जोड़े रखने का महत्त्वपूर्ण उपक्रम है तेरापंथ किशोर मण्डल।
 

स्थानीय तेयुप जहां अपनी विरासत के रूप में किशोर मण्डल को खुला आसमान देते हैं, वही विकास के नये पट उद्घाटित करने का अवकाश भी देते हैं। पिछले वर्षों से तेयुप, चेन्नई श्रेष्ठ परिषद् के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है, उसी के पदचिन्हों पर चल तेरापंथ किशोर मण्डल भी अभातेयुप के सेवा, संस्कार, संगठन त्रिआयामों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन देकर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ किशोर मण्डल के रूप में अपनी विरासत को कायम किया।
  

परम् पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में अभातेयुप के तत्वावधान में दो दिवसीय 16वें राष्ट्रीय किशोर मण्डल अधिवेशन में चेन्नई किशोर मण्डल के विशिष्ट कार्यों की सराहना के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ किशोर मण्डल के सम्मान से नवाजा गया। 

निवर्तमान संयोजक हर्ष गादिया की विशिष्ट कार्यशैली को देख अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ब्लू ब्रिगेड टीम में शामिल किया गया। किशोर मंडल को बेस्ट सीटिंग अरेंजमेंट के लिए भी सम्मानित किया गया।

तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने बताया कि किशोर मण्डल निवर्तमान संयोजक हर्ष गादिया और सहसंयोजक रोहित नाहटा ने कोविड 19 की विभीषिका के बाद भी धैर्य और साहस के साथ अनेकों नये कार्यों के कीर्तिमान रचे। तेयुप अध्यक्ष मुकेश नवलखा ने बताया कि निवर्तमान किशोर मण्डल प्रभारी नितेश मरलेचा, सहप्रभारी मुकेश आच्छा ने किशोर मण्डल को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाते रहे।
 

श्रेष्ठ किशोर मण्डल से सम्मानित होने पर साध्वी अणिमाश्री के दर्शन करने पर किशोरों को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि किशोर अपनी पढ़ाई के साथ जो धर्म संघ की सेवा-सुषुम्ना कर रहे हैं, वह सराहनीय है। आपका श्रेष्ठ किशोर मण्डल से सम्मानित होना आपके लिए एक ओर दायित्व बोध को बढ़ाने वाला है। वर्तमान टीम को और भी नई रेखाओं का निर्माण करना होगा।
 

इस वर्चुअल अधिवेशन का तेरापंथ सभा भवन में सामूहिक प्रसारण रखा गया। इसकी आयोजना में किशोर मण्डल प्रभारी दिनेश बाफणा, सहप्रभारी विशाल नाहर, तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक मयंक राका, सहसंयोजक अनीश मरलेचा का सराहनीय योगदान रहा।
           

स्वरुप चन्द दाँती, प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar