Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्री जैन महासंघ प्रबंधक मण्डल की मीटिंग का हुआ आयोजन

श्री जैन महासंघ प्रबंधक मण्डल की मीटिंग का हुआ आयोजन

आगामी महावीर जन्मकल्याणक के आयोजन रुपरेखा पर हुई चर्चा

  06 जनवरी को महारैली में शामिल सभी सम्भागीयों के प्रति जताया आभार

चेन्नई ; श्री जैन महासंघ, चेन्नई के प्रबंधक मण्डल की मीटिंग श्री जैन महासंघ कार्यालय में हुई। सभा की शुरुआत सामूहिक नवकार महामंत्र के स्मरण से की गई। अध्यक्ष श्री राजकुमारजी बड़जात्या ने पधारे हुए समस्त पदाधिकारीगणों का अभिनन्दन स्वागत किया।

 अध्यक्ष महोदय ने बताया कि पिछले 06 जनवरी को जैन महासंघ के तत्वावधान में मौन महारैली आयोजित हुई। भारत के आत्मा की अहिंसा, संस्कृति की रक्षा के लिए एवं शासन का ऋण चुकाने में जोश, उत्साह एवं आक्रोश से चारों सम्प्रदायों एवं तमिल दिगम्बर नयनार जैन समाज के हजारों-हजारों श्रद्धालुओं ने सफेद पौशाक में पुरुष -बच्चें एवं लाल साड़ी में महिलाओं ने विशाल पैमाने पर अहिंसक तरीके से किया गया। जैन तीर्थों की रक्षार्थ एवं श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में अपनी अहम यादगार सहभागिता दर्ज करवा, यह आंदोलन शान्तिपूर्ण प्रतिकार का स्वर्णिम अध्याय बन गया।

36कौम के सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भी इस हेतु उपस्थिति प्रदान की। ये हज़ारों-हजारों की जनमेदनी की आवाज सरकार तक पहूंचाने के साथ हम सब के लिए यह रैली सदा सदा चिर स्मरणीय रहेगी, साथ ही केन्द्र और सम्बन्धित राज्य सरकारों से आग्रह है कि वे सम्पूर्ण जैन समाज की चिंताओं के निवारण की दिशा में सभी आहत जैनों के तीर्थों की सुरक्षा, पवित्रता के लिए सुस्पष्ट लिखित अधिसूचना जारी करें।

  महामंत्री श्री सुरेशकुमार कागरेचा ने गत मीटिंग का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया एवं सर्व सहमति से मीटिंग रिपोर्ट पास की गई। कोषाध्यक्ष श्री कान्तिलाल भण्डारी ने महारैली का सम्पूर्ण विवरण सहित व्यय एवं आमदनी का ब्यौरा पेश किया, सर्व सम्मति से आय व्यय की रिपोर्ट पारित की गई।

 महारैली संयोजक श्री पन्नालाल सिंघवी ने बताया कि तीर्थ रक्षार्थ रैली में सभी श्रमण, श्रमणी भगवंतों, भट्टारक स्वामीजी, श्री संघों, महामंडल एवं सहयोगी मंडलों एवं संस्थाओं का सम्पूर्ण सहयोग मिला। विशेष कर श्री एच आर डी मिनिस्टर थीरु पी के शेखर बाबू, श्री राजेश जैन (रंगीला) काउन्सलर, माइनोरिटी कमिशन के सदस्य श्री प्यारेलाल पितलीया, श्री प्रविण टांटिया का भी विशेष सहयोग रहा। जैन एकता का परिचय देते हुए सभी ने जोश, उत्साह, उंमग के साथ सहभागिता दर्ज करवाई। आपने प्रशासन, पोलिस विभाग, पत्रकार, आम जनता के मिले सकारात्मक सहयोग के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया।

 पूर्व अध्यक्ष श्री सज्जनराज मेहता ने श्री जैन महासंघ की नवनिर्मित आफिस के उद्घाटन समारोह की नवकारसी का नकरा लिया तथा सर्व सम्मति से दिनांक 05.03.2023 को आफिस उद्घाटन की दिनांक तय की गई।

 आगामी 04.04.2023 को श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की नवकारसी का लाभ पिछले तीन वर्षों से विनती कर रहे खवासपुरा निवासी श्रीमान शा अजीतराज, शा अशोककुमार, शा धनराज N, शा राकेशकुमार कोठारी चूल्लै फर्म नमोक्कार ग्रुप चेन्नई को सर्व सम्मति से लाभ दिया। तत्पश्चात अनेकों संस्थाओं एवं दानदाताओं ने भी श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यों में अपनी अपनी सहभागिता के लिए स्वीकृति दी।

 मुमुक्षु सुमन कुमारी, ऐलाना के बंदामुथा परिवार से श्री बाबूलाल श्री कान्तिलाल ने मीटिंग में पधारकर श्री जैन महासंघ को श्री चन्द्रपुरी में आयोजित स्वामी वात्सल्य सह सभी कार्यक्रम में एवं श्री मणीलक्ष्मी तीर्थ में दीक्षा हेतु आमंत्रित किया।

श्री सुनीलजी काला ने पधारें हुए समस्त महानुभावों को आभार ज्ञापित किया एवं रैली के सहयोगी संघों, संस्थाओं, न्यू आफिस के सहयोगी तथा आगामी नवकारसी के लाभार्थी परिवार को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया।

  समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar