Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्रमण संघ के उपाध्याय प्रवीण ऋषि का छत्तीसगढ़ प्रवेश

आचार्य प्रवीण ऋषि जी

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक रतन मुनि से होगा मंगल मिलन

दुर्ग श्रमण संघ के उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषि जी महाराज इंदौर का चातुर्मास संपन्न कर उनका एक माह के यह लिए छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है।

सकल सर्व समाज के बैनर तले बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में ‌श्रमण संघ परिवार का प्रतिनिधि मंडल बालाघाट में गुरुदेव श्री का दर्शन वंदन कर छत्तीसगढ़ पधारने की विनती रखी जिसे सहज रुप से गुरुदेव श्री प्रवीण ऋषि ने स्वीकार किया। छत्तीसगढ़ श्रमण संघ के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने जानकारी देते हुए बताया बालाघाट के रास्ते से विहार करते वे उनके कदम छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि में आज पड़े।
छत्तीसगढ़ प्रवास लगभग एक माह का होगा उसकी पश्चात वह जोधपुर राजस्थान के लिए आगे बढ़ेंगे जहां उनका चातुर्मास होना है।

 

6 जनवरी को गुरुदेव श्री डोगरगढ़ से छत्तीसगढ़ प्रवेश किया जहां छत्तीसगढ़ श्रमण संघ परिवार ने आज उनकी आगवानी की छत्तीसगढ़ श्रमण संघ की ओर से प्रवीण श्री श्री माल, निर्मल बाफना, टीकम छाजेड़, रमेश बाधमार, विनय पटवा, अमित बाधमार, अनिकेत संचेती, सम्यक चतुरमुथा, सभंव कुचेरिया, शीतल पिचा, पंकज सुराणा, पराग सुराणा, निखिल सुराणा, शंशाक नाहाटा सहित दुर्ग रायपुर राजनांदगांव भिलाई तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के श्रमण संध परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

उपाध्याय प्रवर का राजनांदगांव दुर्ग मंगलम चरोदा एवं रायपुर में भी नगर आगमन होगा

7 से 9 तारीख से राजनांदगांव 12 तारीख से 18 तारीख को दुर्ग एवं 20 तारीख से 27 तारीख तक रायपुर में विराजमान रहेंगे जहां उनके सानिध्य का लाभ जैन श्री संध लेगा।

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि जी महाराज एवं जैन आध्यात्मिक संत श्री प्रवीण ऋषि जी का मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में मंगल मिलन होगा जहां अन्य साधु समुदाय विराजमान रहेंगे उसके पश्चात उनका रायपुर की ओर आगमन होगा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar