Share This Post

Uncategorized

वैज्ञानिक प्रोफेसर नरेन्द्रजी भंडारी का सम्मान

Sagevaani.com चेन्नई | इसरो और चंद्रयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. नरेन्द्रजी भंडारी का श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु की ओर से सम्मान किया गया |

सम्मान करते हुए श्रावक संघ, तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने कहा कि प्रोफेसर भंडारी जैन अकादमी ऑफ स्कॉलर के संस्थापक हैं व अपोलो लूणार चन्द्र मिशन एवं भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम चन्द्रयान प्रथम मे मुख्य वैज्ञानिक रहे | आप मूण टास्क फोर्स, साइंस एडवाइजरी बोर्ड ऑफ इसरो व मार्श ऑर्बिटर मिशन के माननीय सदस्य रहे | वर्ष 2005 से 2007 इंटरनेशनल लुणार एक्सप्लोरेशन वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष रहे |

आपको प्लेनेटरी व स्पेस साइन्स के लिए विक्रम साराभाई अवार्ड व भारतीय सरकार द्वारा नेशनल मिनरल अवार्ड व मारवाड़ अवार्ड प्रदान किया गया | स्पेस विशनरी सोसाइटी ऑफ कैलिफोर्निया ने आपको स्पेस विशनरी अवार्ड से सम्मानित किया | नासा,यूएसए ने आपको सपेशल रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए सम्मानित किया | आप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फणडमेटल रिसर्च मुम्बई मे माननीय पद व जे ए एस रिसर्च इन प्लेनेटरी एंड स्पेस साइंसेस मे मुख्य पद पर सेवाएं दे चुके हैं | इंस्टिट्यूट ऑफ जैनोलॉजी, अहमदाबाद मे आप माननीय पद पर रहे हैं |

 प्रोफेसर नरेन्द्रजी भंडारी ने विचार रखते हुए कहा कि विज्ञान व जैन सिध्दांत दोनों एक दूसरे के पूरक हैं,विश्व शान्ति के लिए प्रभु महावीर की करुणा,विश्व मैत्री अहिंसामय सिद्धांतों की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आवश्यक है |

  इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.दिलीप धींग ने डॉ.भंडारी को जैन समाज का गौरव बताया | श्रावक संघ तमिलनाडु की ओर से वैज्ञानिक नरेन्द्र भण्डारी का सम्मान किया गया |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar