Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

रवीना टंडन’ को प्रदान किया “संस्कृति कलाश्री अवार्ड

रवीना टंडन’ को प्रदान किया “संस्कृति कलाश्री अवार्ड

एक शाम संगीत एवं नृत्य के नाम” म्युजिकल शाम का हुआ आयोजन 

संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा चेन्नई के मैल्लापुर स्थित म्यूजिक अकाडेमी में “तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त” मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन के गानो पर आधारित म्युजिकल शाम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित से हुई। स्वागत अभिव्यक्ति देते हुए संस्कृति के अध्यक्ष श्री नितेश चोवटिया ने कदरदान सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती रवीना टंडनजी का स्वागत गुलदस्ते एवं शॉल द्वारा चेतना चोवाटिया ने किया। इस कार्यक्रम के चेयरमैन श्री जयंतीलाल जी तलेसरा ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन श्री गौतम बोहरा, श्री सुधीर कांकरिया, पवित्रा कोठारी, सरिता फोमरा ने किया। संस्कृति के सभी कलाकारों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।

  इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीमती रवीना टंडन को अध्यक्ष नितेश चोवटिया ने “संस्कृति कलाश्री अवार्ड” से नवाज़ा। श्रीमती रवीना टंडन ने कहा की संस्कृति का यह मंच कलाकारों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बन रहा है। आपका यह अपनत्व, प्रेम, सहकारिता की मैं कायल हूँ। मुझे सम्मान कई मिले है, लेकिन यह सम्मान मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। चेन्नई में मेरा कभी आना नहीं हुआ, मगर चेन्नई की तमिल भाषा प्राचीन काल से चली आ रही है और उन्हें यह भाषा बहुत पसंद है। साउथ का इडली, डोसा बहुत भाता है। उन्होंने कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की। तू चीज बड़ी है मस्त मस्त की प्रस्तुति पर वे अपने आप को रोक नहीं सकी और स्वयं मंच पर आकर कलाकारों के साथ डांस किया। दर्शकों के भरपूर हौसला अफजाई के लिए भी आभार जताया।

   इस कार्यक्रम के मुख्य प्रयोजक राजस्थान रत्न श्री सुभाषजी रांका थे। कार्यक्रम के दौरान सभी दानदाताओ को मोमेंटो से सम्मानित किया। लाइट एन्ड साउंड श्री गिरि बागरी, श्री संदीप चोररिया ने संभाला। बैक स्टेज में श्री मदन सुराणा एवं राजेश सुराणा, रिसेप्शन में श्री चंद्रमोहन दमानी, प्रमोद गादिया ने सहयोग दिया। संगीत समन्वयक मंच के चेयरमैन श्री विनोद कोठारी एवं श्रीमती सरिता राठी थे। नृत्य समन्वयक के चेयरमैन श्रीमती सनम अंचलीया एवं दिव्या बोहरा थे।

            स्वरुप चन्द दाँती

              मीडिया प्रभारी

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट, माधावरम्

                 सहमंत्री

         अणुव्रत समिति, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar