Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

रजत द्वारा 30 लाख की छात्रवृत्ति वितरण

रजत द्वारा 30 लाख की छात्रवृत्ति वितरण

राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु और राजस्थानी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 

14 जुलाई, 2024 को सुबह राजा अन्नामलै आडिटोरीयम पेरीस में सम्पन्न हुआ

 

मुख्य अतिथि श्री पूची एस. मुरुगन, अध्यक्ष, तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड, तथा विशेष अतिथि श्री एम. महेश कुमार, उप महापौर, चेन्नई ग्रेटर कॉर्पोरेशन पधारें। द्वीप प्रज्ज्वलन के पश्चात स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने प्रस्तुत किया। महासचिव हेमंत दुगड ने रजत की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। छात्रवृत्ति चेयरमैन मनीष मरडिया ने स्कालरसीप योजना के बारे मे बताया कि करीब 500 जरुरतमंद विद्यार्थियों को 30 लाख रुपयो की राशि दी जायेगी। अतिथि का परिचय कोषाध्यक्ष कमल चोरड़िया ने दिया। विशेष अतिथि का सम्मान पुर्वाध्यक्ष मोहनलाल बजाज तथा मुख्य अतिथि का सम्मान उपाध्यक्ष अजीत चोरड़िया ने साल द्वारा किया। विशिष्ट अतिथी महेश कुमार जी ने रजत के कार्यों की सराहना की और बताया कि राजस्थानी समाज सेवा और मानव सेवा में हमेशा आगे रहते हैं। मुख्य अतिथि श्री मुरगन ने छात्रों को बताया कि जो भी छात्रवृत्ति आज आप ले रहे हैं उससे पढ़ लिख कर बड़े आदमी बने और देश और समाज का नाम रोशन करें।

तत्पश्चात अतिथि के कर कमलों द्वारा छात्रों को चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष प्रवीण टाटिया तथा मनीष मरडिया ने अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट दिया। कोषाध्यक्ष कमल चोरड़िया ने कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक किया। महासचिव हेमंत दुगड ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुभाषचंद रांका, उपाध्यक्ष अशोक मुंदड़ा, पुर्वाध्यक्ष गौतमचंद बोहरा, राजेन्द्र बाघमार, राजेन्द्र कोठारी उपस्थित रहें।

आयोजन को सफल बनाने में सह सचिव दीनेश कोठारी, मिडिया प्रभारी ज्ञानचंद कोठारी, शांतिलाल कांकरिया, दौलतराज बाँटीया, गौतमचंद नाहर, दीलीप बोहरा, एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। राष्ट्र गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई व नमकीन वितरण किया गया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar