Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

रजत द्वारा काव्योत्सव का आयोजन

रजत द्वारा काव्योत्सव का आयोजन

राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के अग्रिम पंक्ति के कवि सर्वश्री सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव व दीपिका माही ने अपनी सर्वोत्तम रचनाओं से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। काव्य उत्सव का संचालन हास्य व्यंग के कलाकार श्री गोविंद राठी ने बड़े ही मनोरंजक रुप से किया। भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया।

प्रारंभ में राजस्थानी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण, कवि सम्मेलन समिति के चेयरमैन, सह चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्जवलन के पश्चात अध्यक्ष श्री मोहनलाल बजाज ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया समिति के चेयरमैन श्री रमेश गुप्त नीरद ने कवि सम्मेलन समिति की रिपोर्ट रखी श्री नीरद एवं श्री गोविंद मूंदड़ा ने कवियों का परिचय दिया ।

महासचिव श्री देवराज आच्छा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु की गतिविधियों की झलक पेश की। सहमंत्री श्री अजय नाहर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। आगंतुक कविगण का अंग वस्त्रम द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कवि सम्मेलन समिति के चेयरमैन श्री रमेश गुप्त नीरद, सह चेयरमैन श्री विजय गोयल, श्री गोविंद मूंदड़ा, सह मंत्री श्री अजय नाहर‌ व ज्ञानचंद कोठारी तथा रजत के
सभी सदस्यगण एवं आतिथ्य समिति का विशेष योगदान रहा । मंच सज्जा में श्री गोविंद मुंदड़ा का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar