बेंगलुरु। श्री मरुधरा जैन संघ का 28 वां स्नेह मिलन यहां तुमकुर रोड स्थित रेजिडेंसी रिसोर्ट में हर्षोल्लास व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सभी का स्वागत संघ के अध्यक्ष छगनमल लुणावत ने किया। सचिव अशोक चोपड़ा ने संघ की विविध गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजन के लाभार्थी कांकरिया परिवार के सदस्यों का सत्कार किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मरलेचा द्वारा नवयुवक मंडल के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अशोक चोपड़ा ने बताया कि आगामी स्नेह मिलन के लिए लाभार्थी संचेती परिवार के नाम की घोषणा की गई।
कोषाध्यक्ष पारसमल श्रीश्रीमाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तपस्या करने वाले श्रावक श्राविकाओं, उच्च शिक्षा में गौरवान्वित करने वाले होनहारों, शादी के 50 एवं 75 वर्ष पूर्ण करने वाले भाग्यशाली दंपतियों का भी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
संघ के अध्यक्ष छगनमल लुणावत ने बताया कि शीघ्र ही संघ द्वारा विदेश यात्रा भ्रमण का आयोजन भी किया जाएगा। उपाध्यक्ष पारसमल कातरेला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।