5 सितंबर अशोक नगर उदरयपुर पर्वाधिराज पयूषण महापर्व के दुसरे दिन विज्ञान समिति मे आयोजित विशेष धर्मसभा मे प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने अपने केशलोंच करते हुयें कहां कि सत्य थक सकता है परन्तु कभी हार नहीं सकता है।
सत्य को झुठलाया और मिठाया नहीं जा सकता सत्य ही जीवन और सत्य ही ईश्वर है। इंसान अगर झूठ भी बोलता है तो सत्य का साहरा लेकर, सत्य के बिना मानव जीवन की राह व आत्मा का उध्दार नहीं कर पायेगा ! इसदौरान नानेश मुनि डॉक्टर वरूण मुनि ने अंतगढ़ शास्त्र का वाचन करते हुये कहां कि कि सत्य को स्वीकार ना मुश्किल हो सकता है परन्तु सत्य के बिना मनुष्य का जीवन नहीं चल सकता है।
उपप्रवर्तक अमृत मुनि महेशमुनि, तपस्वी मुकेश मुनि हरीशमुनि आदि संतो की प्रेरणा पर चातुर्मास समिति के संयोजक मांगीलाल लुणावत अध्यक्ष कांतिलाल जैन, ओकारसिंह सिरोया, राजेन्द्र खोखावत, कन्हैयालाल महता, सुरेश गुन्देचा, रणजीतसिंह सोजतिया, फतहलाल नागौरी, ख्यालीलाल पामेचा, ललित चौधरी, नरेन्द्र सेठ, सागरमल महता, जगदीश सोंलकी आदि पदाधिकारियों और अतिथियों व प्रोग्राम मे उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं ने सुकनमुनि महाराज के केशलोंच करने पर जीव दया मे अनाज की सौ बोरी कबूरो को डलवा ने की घोषणा की गई। इसदौरान सैकड़ों भाई बहनों ने तीन चार एक उपवास आंयबिल, एकांसन आदि के पच्खाण लेते हुये रात्रि भोजन के त्याग लिये !
मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत9414730514लोकाशाह जैन स्थानक अशोक नगर उदयपुर



