Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

परिसर में करीबन 300 पेड़ लगाए

परिसर में करीबन 300 पेड़ लगाए

राजस्थान पत्रिका एक्ष्नोरा इंटरनेशनल क्वीन मेरिस कॉलेज के सूक्त तत्वावधान मे NSS के विद्यार्थियों के साथ मिलकर क्लीन एण्ड ग्रीन ड्राइव 24/3/2025 से 30/3/2025 तक कॉलेज के इको पार्क एवं पूरे परिसर में स्वस्त अभियान एवं पूरे परिसर में करीबन 300 पेड़ लगाए। इस अभियान में 220 NSS के विद्यार्थियों ने पूरा संयोग देकर सफल बनाया कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ उमा माहेश्वरी एवं NSS कॉर्डिनेटर ने हर तरह से पूरा संयोग दिया।

आज 30/3/2025 रविवार को समापन प्रोग्राम का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में रखा सभी NSS विद्यार्थियों को सर्टिपिकेट एवं आयुर्वेदिक पौधे देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने संबोधित करते हुए कहा एक्ष्नोरा इंटरनेशनल एवं राजस्थान पत्रिका के इस अभियान द्वारा आज इको पार्क का नजारा ही बदल दिया।

इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने कहा NSS विद्यार्थियों ने जो काम किया बहुत ही सराहनीय है, हर दिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पूरे संयोग से काम किया एवं इको पार्क तथा पूरे परिसर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी ली। इस तरह के अभियान हर स्कूल एवं कॉलेज को लगाने का प्रयास करना चाहिए इस तरह विद्यार्थियों का सहयोग मिलता रहेगा तो कहीं भी पर्यावरण को हानि नहीं होगी तथा हर स्कूल, कॉलेज स्वस्थ रहेंगे ऐसा होने पर हर विद्यार्थी तंदुरुस्त रहेंगे। इस मौके पर एक्ष्नोरा के मोहन सुंदरम, गोविंदराज, तमिलमणि, दीपा, विश्वनाथ, शशिकुमार कॉलेज की अध्यापिकाओं एवं कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar