Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

ध्यान योगी आचार्य डॉ. शिवमुनिजी का 81वां जन्म दिवस पर आज विभिन्न धार्मिक आयोजन

ध्यान योगी आचार्य डॉ. शिवमुनिजी का 81वां जन्म दिवस पर आज विभिन्न धार्मिक आयोजन

नागदा जं. निप्र- मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि श्रमण संघ के पूज्य आचार्य सम्राट ध्यान योगी शिवाचार्य डॉ. शिवमुनिजी म.सा. का 81वाँ जन्म दिवस जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में जप, तप, ध्यान, साधना, तपस्यापूर्वक मनाया जायेगा। प्रातः 8.30 बजे सामुहिक जाप का आयोजन किया जायेगा इसके बाद धर्मसभा में महापुरूषो की जीवनी में बाल्यकाल से लगाकर आज तक उनके आहार विहार विचार वाणी सहित विश्लेषण किया जायेगा। इसके बाद समोशरण्एा जाप की रचना होगी जिसमें राजा रानी, इन्द्र इन्द्राणी, साधु साध्वी, देवी देवता, देव देशनी, सेठ सेठानी के पात्र बनकर सामुहिक जाप में उपस्थित रहेंगे।

 मीडिया प्रभारी ने बताया कि तप चक्रेश्वरी पूज्य महासति सौम्याश्रीजी म.सा. के 17 उपवास की तपस्या चल रही है। 4 उपवास इन्दु सुनिलजी लोढ़ा तेले की लड़ी नेहा गौतमजी राठौड जाप के लाभार्थी मनोज सौम्यजी छाजेड एवं शुभम नरेश सकलेचा ने वितरीत की। अतिथि सत्कार का लाभ प्रकाशजी चपलोत ने लिया। आचार्य श्री के सभी धार्मिक आयोजनो में धर्मलाभ की अपील चातुर्मास समिति अध्यक्ष सतीश जैन सांवेरवाला एवं श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत ने की।

पूज्य महासति दिव्यज्योतिजी म.सा. के प्रवचन-जैसे वैज्ञानिक वातावरण को शुद्ध एवं निर्मल बनाने हेतु प्रतिदिन नित नये प्रयोग करते रहते है इसी प्रकार मानव को भी अपने जीवन को सफल बनाने हेतु जप, तप, ध्यान, साधना मन, वचन काया से भी वातावरण को शुद्ध करते रहना चाहिये। मन को वश में करना बहुत जरूरी है। मनुष्य खुद नहीं भटकता पर आपका मन भटकता रहता है। अतः की एकाग्रता आवश्यक है।

दिनांक 17/09/2022

 मीडिया प्रभारी

    महेन्द्र कांठेड

  नितिन बुडावनवाला

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar