मंडी डबवाली में बड़े ही आनंद एवं उत्साह पूर्वक गुरुणीमैया महासाध्वी श्री वीरकांता जी महाराज आदि ठाणा – 4 का चातुर्मास चल रहा है।
आज महासाध्वी डॉ . अर्पिता जी म. ने फरमाया – कलह,लड़ाई , झगड़ा विवाद ये सभी समाज को परिवार को , घर को खोखला बनाते है। ये एक दीमक की तरह हमारे घर में घुस तो जाते है , फिर घर के व्यक्तियों में अपनापन खत्म हो जाता है। परिवार में से अपनत्व घटता रहता है। लड़ाई का कारण बताते हुए साध्वी जी ने कहा – मान को ठेस पहुँचने से व्यक्ति लड़ाई करता है । वस्तु कम मिले तो हक के लिए लड़ता है।
ये लड़ाई टी.वी . सीरियल , वीडियो गेम या अखबार के माध्यम से हमारे घर तक पहुंचती है । घर में पहुँचकर फिर घर को तोडने और बिखेरने के बाद भी ये लड़ाई चैन से नही बैठती । ये लड़ाई जिव्हा से शुरू होती है और फिर अपशब्दों से डंडो तक हाथा पाई तक और फिर मरने मारने तक पहुँच जाती है ।
संघ के प्रधान सुभाष जैन पप्पी जी ने बताया है कि 12 घंटे का नवकार महामंत्र का जाप जैन सभा में बड़े ही सुंदर रूप से गतिमान है। आने वाले रविवार को जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मानाया जाएगा । छोटे छोटे बच्चे राधा, कृष्ण , मीरा, बाल- गोपाल , रूकमणी बनकर कम्पीटीशन में भाग लेंगे ।