शांत मूर्ति, सेवा शिरोमणि जैन संत आलोक मुनि…अमन मुनि ने कहा कि जिस घर के लोगों में आपसी प्रेम मजबूत होता है, वह घर स्वर्ग के समान होता है। उन्होंने कहा कि लकीरों का खेल भी बड़ा अजीब खेल है।
यह लकीरें यदि हथेलियों पर खिंच जाएं तो किस्मत बन जाती। जमीन पर खिंच जाएं तो सरहद बन जाती हैं। शरीर पर खिंच जाएं तो खून निकाल देती हैं और रिश्तों में खिंच जाएं तो दीवार बन जाती है। ये प्रवचन – जैन संत ने लुधियाना के जनता नगर में स्थित एस.एस. जैन सभागार में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहे।
इस अवसर पर प्रवचन प्रभाकर, परहितप्रेरक, युवा कर्मठ संत अमन मुनि ने कहा कि ईंट पत्थर से मकान बनवा लेना बहुत आसान है, पर प्रेम और व्यवहार से घर बसाना बहुत मुश्किल। मौके पर एसएस जैन सभा जनता नगर के चेयरमैन कुलभूषण जैन प्रधान सुनील जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, हरदीप जैन, राज कुमार, बिमल जैन, रमा जैन, रचना जैन, मीनू जैन, दविषा जैन, प्रीति जैन आदि मौजूद रहे।





