Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

जय आनंद मधुकर रतन भवन में गौतम लब्धि कलर्स अनुष्ठान की योजना का प्रारंभ हुआ

जय आनंद मधुकर रतन भवन में गौतम लब्धि कलर्स अनुष्ठान की योजना का प्रारंभ हुआ

दुर्ग उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषि जी के सानिध्य में सकल जैन संघ के द्वारा जय आनंद मधुकर रतन भवन में गौतम लब्धि कलर्स अनुष्ठान की योजना का प्रारंभ हुआ। जिसमें जैन समाज के सभी परिवारों ने कलश अनुष्ठान में भाग लिया गौतम लब्धि कलश अनुष्ठान योजना दुर्ग शहर के सभी जैन परिवार में पहुंचाना इस योजना का एकमात्र उद्देश्य है। परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में दान करने की भावना का निर्माण हो इस उद्देश्य गौतम लब्धि कलश योजना से सभी जैन परिवारों को जोड़ा जाएगा।

सेवा शिक्षा विकास के उद्देश्य से जैन समाज के स्वधर्मी भाई बहनों को इस योजना से सहयोग किया जाएगा।

गौतम लब्धि कलश
योजना क्या है जाने

गौतम लब्धि कलश जैन समाज के घरों में स्थापित की जाएगी इस कलश में परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने सामर्थ्य अनुसार गौतम स्वामी का स्मरण एवं नमन करते हुए राशि समर्पण करना है या राशि ₹1 से लेकर जितनी आप चाहें उतनी हो सकती है निमित्त रुप से प्रतिदिन इस कलश में राशि समर्पण करना है।
हर 6 माह में जिन परिवारों में यह कलश दिया गया है उन परिवार के सदस्य एक नियमित स्थान पर गौतम लब्धि चादर पर अपने कलश की राशि का समर्पण करेंगे। यह राशि संग्रहित कर सेवा शिक्षा और विकास में खर्च की जाएगी।

गौतम लब्धि कलश अनुष्ठान योजना के संयोजक सुरेश श्रीश्रीमाल ने सभी जैन परिवारों को इस अनुष्ठान से जुड़ने का आवाहन किया है।

इस योजना मैं जोड़ने हेतु जुड़ने हैतू निर्मल बाफना शांति लाल चोपड़ा जम्बू भंडारी सुरेश कोठारी अनिल डाकलिया सपन कांकरिया मनीष बढ़जात्या महावीर गंगवाल किरीटभाई शाह से संपर्क किया जा सकता है।

प्रवीण ऋषि जी का रायपुर की ओर विहार

दुर्ग शहर में जय आनंद मधु का रतन धन के प्रांगण में अपने हाथ uc 8 दिवस प्रवास के दौरान जैन समाज के सभी वर्द वर्ग के लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। उनके सानिध्य में कपल शिविर कन्या शिविर महिला जागृति शिविर एवं युवा जागृति शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने जीवन में कुछ नया करने का कुछ नया सीखने का गुरुदेव श्री ने मंत्र दिया।

गुरुदेव प्रवीण ऋषि ने नेहरु नगर भिलाई 3 चरोदा होते में मंगल साधना केंद्र मंगलम आज पहुंचेंगे, जहां उनका मंगल मिलन छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि महाराज डॉ सतीश मुनि एवं गौरव मुनि से मंगल होगा और उनसे साथ अन्य साधु समुदाय उपाध्याय प्रवर से आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

20 जनवरी को मंगल साधना केंद्र मंगलम में छत्तीसगढ़ प्रवर्तक एवं उपाध्याय प्रवर के सानिध्य में प्रातः 9:00 बजे से सभा प्रवचन एवं धार्मिक आयोजन होगा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar