Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गुरु पदम स्मृति दिवस पर होगा सामूहिक जाप

गुरु पदम स्मृति दिवस पर होगा सामूहिक जाप

गुरु पदम स्मृति दिवस पर होगा सामूहिक जाप एवम गुरु सुमति श्रद्धांजली सभा, सुल्लूर पेठ में

श्रमण संघीय उप प्रवर्तक प. पू. श्री पंकज मुनि जी म .सा., दक्षिण सूर्य डॉ. श्री वरुण मुनि म.सा., मुनि रत्न श्री रूपेश मुनि जी म. सा., मधर गायक श्री लोकेश मुनि जी म. सा. आदि ठाणा 4 गुरू गणेश- मिश्री पावन स्मृति धाम सल्लूरपेठ का चातुर्मास सानंद संपन्न कर गुरुवार प्रात:सवा 6 बजे प्रस्थान कर श्रीमान् सा. श्री सुरेश कुमार जी रांका के निवास स्थान पर पधरेंगे ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए गुरू गणेश गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमान् सा. किशन लाल जी खाबिया ने बताया स्पष्ट वक्ता प. पू.श्री कांति मुनि जी म. सा. के पावन सान्निध्य में यह चातुर्मास बहुत ही जप-तप, धर्म- ध्यान पूर्वक सादगी के साथ संपन्न हुआ। समय- समय पर पूज्य गुरु भगवंतों की, महापुरुषों की जन्म जयंतियां, दीक्षा जयंतियां व स्मृति दिवस भी मनाए गए। यह चातुर्मास हमारे लिए एक यादगार चातुर्मास रहेगा ।

मुनि रत्न श्री रूपेश मुनि जी म. सा. ने फरमाया शुक्रवार प्रात: पूज्य गुरु भगवंत रांका जी के निवास स्थान से प्रस्थान कर जैन स्थानक सुल्लूरपेठ पधारेंगे । गुरू पदम पुण्य स्मृति दिवस के पावन उपलक्ष्य में प्रात: 9 से 10 बजे तक सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप आयोजित किया जाएगा एवं इसी के साथ श्रमण संघीय सलाहकार प. पू. श्री सुमति प्रकाश जी म सा. की पावन स्मृति में श्रध्दांजली सभा का भी वहां पर आयोजन रहेगा । विद्याभिलाषी श्री लोकेश मुनि जी म ने बताया कि शनिवार प्रात: जैन स्थानक सुल्लूरपेठ से प्रस्थान कर पूज्य गुरू भगवंत 72 जिनालय ( तडा ) पधरेंगे।

चातुर्मास उपरांत प्रथम विहार गुरूवार को रहेगा और इस अवसर पर सुल्लूरपेठ श्रीसंघ, त्रिशला महिला मंडल, राकेट विहार सेवा ग्रुप एवं चैन्नई से गुरू भक्तों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar