Share This Post

Featured News / Khabar

केशरीमल बुरड़ ने लिया महाश्रमणजी के दर्शन का लाभ

केशरीमल बुरड़ ने लिया महाश्रमणजी के दर्शन का लाभ

बेंगलुरु। तेरापंथ धर्मसंघ के महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन लाभ हेतु जैन कॉन्फ़्रेन्स विश्वस्त मंडल के राष्ट्रीय चेयरमेन केसरीमल बुरड अपनी टीम के साथ सोमवार को कुम्भलगोडू स्थित चेतना केंद्र पहुंचे।

बुरड़ ने पूरी टीम के साथ आचार्य प्रवर का दर्शन सेवा का लाभ लिया व कृतज्ञता ज्ञापित की। इनमें कल्याणसिंह बुरड, पुखराज मेहता, अशोक कुमार धोका, किशोर दलाल, कन्हैयालाल सुराणा, नेमीचंद दलाल, सुनील लोढ़ा सहित अनेक गणमान्य शामिल थे।

इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा के साथ भोजन शाला विभागाध्यक्ष मदनलाल सखलेचा, सुरेश दक व अन्य पदाधिकारी टीम द्वारा केशरीमल बुरड़ का अभिनंदन किया गया ।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar