कोलकाता . श्री देवसर माता भक्त मण्डल की ओर सेश्री देवसर माता अष्टम अमृत महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस खास मौके पर देवसर से आए देवसर मंदिर के पुजारी वेदप्रकाश के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। सुबह माता का पूजन व सामूहिक रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके बाद ही दीप व ज्योत जलाई गई।
इसमें मां का 5 चीजों से अभिषेक किया गया, जिनमें 1008 अनार, मेवा, गुलाब, कमल तथा जवाफूल शामिल थे। नौ कन्याओं का पूजन किया गया। भजनों की अमृत वर्षा व छप्पनभोग के साथ ही माता की चुनड़ी महोत्सव में भक्तगण उमड़ पड़े। रात को भण्डारा व प्रसाद के साथ ही माता की सामूहिक महाआरती में भक्तगण विशिष्टजन शामिल हुए।
इस खास मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक रामकिशन दिनोदिया के अलावा सांवरमल पवन कोकड़ा, ईश्वरलाल ललित कुमार धनानिया, रामअवतार हेतमपुरिया, रामनारायण बंसल, रामलाल रामचन्द्र धोणा, सुशीला देवी दिनोदिया के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण गुप्ता, रविन्द्र केजरीवाल रवि, महेन्द्र बोंदिया, कंवरलाल बुवानीवाला, शंकरलाल दिनोदिया, महावीर जयभगवान सांवरीया, महादेव लुहारीवाला, गंगाधर जैन, राजेश अग्रवाल गणपति, रामसरण धोणा, रतनलाल केंरूवाला सहित विशिष्टजन उपस्थित थे। भजनों की अमृत वर्षा में लोकप्रिय गायकों ने मनभावक भजन पेश किए जिसमें पूरे सभागार में सभी नाचते-झूमते हुए माता का जयकारा करते रहे। कार्यक्रम की जानकारी आनन्द कुमार जैन ने दी