Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

आरवाइए काॅस्मो फाउंडेशन और जेपीओएस ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लाभार्थी एवं कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

आरवाइए काॅस्मो फाउंडेशन और जेपीओएस ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लाभार्थी एवं कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

राजस्थान यूथ एसोसिएशन (आरवाइए) कॉस्मो फाउंडेशन एवं जैतारण पट्टी ओसवाल संघ (जेपीओएस) द्वारा शनिवार को मनोहरमल कमला कांकरिया आरवाइए काॅस्मो कैंसर डिटेक्शन सेंटर में आयोजित एक समारोह में सात दिवसीय मास्टर हेल्थ चेकअप एवं कैंसर जांच शिविर के समापन के तहत लाभार्थी परिवार व का कार्यकर्ताओं सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि ‘राजस्थान रत्न’ सुभाषचंद रांका थे। इस मौके पर जेपीओएस की ओर से आरवाइए काॅस्मो के अध्यक्ष रंजीत गादिया, फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी अभय लोढ़ा का भी सम्मान हुआ। जेपीओएस के अध्यक्ष महावीरचंद सिंघवी ने स्वागत भाषण देते हुए शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए फाउंडेशन के मैनेजमेंट व स्टाफ का आभार प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को खान-पान को संतुलित करने व मानसिक तनाव कम करने के सुझाव दिए। विकास ललवानी ने फाउंडेशन के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस अवसर पर जेपीओएस के कैंप चेयरपर्सन निर्मल रांका, रिखबचंद बोहरा, प्रकाशचंद बोहरा, धनपत संकलेचा, राजकुमार कोठारी, सज्जनराज तालेड़ा, धर्मीचंद बोहरा, शंकरलाल पटवा, अनिल कुंकलोल, मोतीलाल नाहटा, सूरज संकलेचा, जे. अशोक कोठारी, चैनराज खींवसरा, पारसमल बोथरा सहित आरवाइए काॅस्मो के कई पूर्वाध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जेपीओएस के सचिव अमित खींवसरा ने किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar