नागदा जं. निप्र- जैन स्थानकवासी भवन में महासति दिव्यज्योतिजी म.सा. एवं महासति दीप्तिश्रीजी म.सा. ने कहा कि इस संसार में रहकर जो भी मानव अच्छे शुभ एवं सेवाओं के कार्य करता हुआ तथा जो किसी के दिल को नहीं दुखाता है, प्राणी मात्र से दया एवं करूणा का भाव रखता है, वही लोग पूजे जाते है। इसके विपरीत कार्य करने वालो से नफरत, तिरस्कार किया जाता है। पूज्यनीय काव्याश्रीजी म.सा., नाव्याश्रीजी म.सा. एवं पूज्य वैभवश्रीजी म.सा. ने धार्मिक स्तवन में मन मोह लिया।
मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि उपवास की तपस्या हितेश कांठेड़ के पूरे हुए मनोरमा पितलीया के दो उपवास चल रहे है एवं तेले की लड़ी कुणाल जैन की प्रारम्भ हुई। जाप की प्रभावना के लाभार्थी साधना जैन एवं सैजल चपलोत ने वितरीत की गई। अतिथि सत्कार का लाभ निर्मलकुमार जी राजेशकुमारजी पोखरना ने लिया। संचालन प्रशान्तजी नाहर ने किया एवं आभार श्री संघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत एवं चातुर्मास अध्यक्ष सतीश जैन सांवेरवाला ने माना।
दिनांक 12/08/2022 मीडिया प्रभारी
महेन्द्र कांठेड
नितिन बुडावनवाला