चेन्नई. साध्वी सिद्धिसुधा अन्य सहवर्तिनी साध्वियों के साथ रविवार प्रात: 6 बजे सैदापेट स्थानक से विहार कर बर्किट रोड टी. नगर स्थित माम्बलम जैन स्थानक पहुंचेंगी। श्री एस एस जैन संघ के पदाधिकारी एवं विहार टीम के कार्यकत्र्ता साध्वीवृन्द की अगुवानी करेंगे।
माम्बलम स्थानक पहुंचने के पश्चात साध्वीवृन्द के सान्निध्य में रविवारीय सामूहिक प्रार्थना, रविवारीय प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।