चेन्नई. साध्वी इंदुबाला, सुमतिप्रभा, मुदितप्रभा आदि साध्वीवृन्द रविवार को सुबह 6 बजे तेनाम्पेट के पोएस गार्डन स्ट्रीट स्थित कैलाशमल दुग्गड़ के निवास स्थान से विहार कर वडपलनी के पिल्लैयार कोइल स्ट्रिट स्थित जैन स्थानक पहुंचेंगी।
यहां सुबह 7.45 से 8.45 तक साध्वी मुदितप्रभा द्वारा जिनशासन की पुकार धार्मिक कक्षा के अंतर्गत ‘आप बहुत अच्छे हो’ पर रोचक उद्बोधन दिया जाएगा।
यह जानकारी किलपॉक संघ के अध्यक्ष सुगनचंद बोथरा ने दी।