वनियम्बाडी. साध्वी कुमुदलता की प्रेरणा एवं गुरु दिवाकर कमला महिला मंडल के प्रयास से सुमति इश्वर तातेड़ एवं महिला मंडल के सहयोग से डायालिसिस सेंटर में सहयोग राशि देकर डायलिसिस करवाया गया। साथ ही राकेट विहार ग्रुप द्वारा अन्नदानं का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
8 मार्च को साध्वी महाप्रज्ञा का दीक्षा दिवस एवं साध्वी राजकीर्ति का जन्मदिवस तिरुपत्तूर में अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले बुधवार को वनियम्बाडी में रमेश सिसोदिया के यहां अनुष्ठान एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। अपने प्रवचन में साध्वी ने कहा कि अगर आपको हीरो बनना है तो गुरु चरणों में जाएं। शरीर में दो अंगों का महत्व है।
दो आंख, पांव है, दो हाथ आदि हैं। दृष्टि दो होती है- सम्यक दृष्टि एवं मिथ्या दृष्टि। हमें सम्यक ज्ञान को धारण कर सम्यकता की तरफ बढऩा चाहिए। हमारी दृष्टि सम्यक होगी तो हमारा व्यवहार भी सम्यक होगा। व्यक्ति गुण देखें।
हमारा प्रथम कदम व्यवहार धर्म करने का हो तो दूसरा कदम भी धर्म की ओर बढ़ेगा। प्रथम कदम सम्यक तो जीवन के जरूर हीरो बनोगे। साध्वी का होली चातुर्मास सेलम में करने के भाव है।