नेल्लोर: राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशाशन मंत्री पि नारायणा ने मंगलवार को नरसिंह पहाड़ स्थित श्री वेदगिरि नरसिम्हा स्वामी और शहर के मुख्या तलपगिरि रंगनाध स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
वेद मंत्रोचार के बिच मंदिर के ट्रस्ट एवं मंदिर के पंडितो ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने भगवान रंगनाध स्वामी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वैकुण्ठ एकादसी पर्वदिवस पर 1972 से भगवन नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दर्शन करने की प्रथा शुरू हुई। इस लिए नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास के लिए काम कर रहे है।
करीब 10 लाख रूपए से मंदिर के गलिगोपुरम पर पेंट और मरम्मत करने का काम शुरू किया। मंदिर परिसर में भक्तो को प्रदक्षिणा देने के लिए सीमेंट की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के सभी मंदिरो को मिला कर एक कर के टेम्पल पीयू नाम से मंदिरो के विकास कार्य की प्रणाली तैयार की जा रही है।
बाराशाहिद दरगाह को अद्भुत रूप से विक्सित किया। रोट्टी त्यौहार को राज्य त्यौहार घोषित किया। स्वर्ण तालाब से इरकालम्मा मंदिर तक करोड़ो रूपए से नेकलेस रोड का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
राज्य में प्रख्यात मंदिरो में एक है नेल्लोर का रंगनाध स्वामी मंदिर इस के विकास के लिए 9.18 करोड़ रूपए से 100 मीटर का घाट का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहे है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ तेदेपा के इंचार्ज ऍम श्रीधर कृष्णा रेड्डी, नूनमल्लिकार्जुन यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।