वेलूर. शहर के आरकॉट स्थित श्री मुरगन मंदिर में सोमवार को वेलूर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक सत्यमूर्ति ने की।
इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से के. एस. बालसुब्रमणियन को अध्यक्ष तथा कोदण्डरामण को सचिव पद के लिए चुना। इसके अलावा एस. कृष्णमूर्ति का संयोजक, के. राजा का जनसूचना अधिकारी, सुगंधी राममूर्ति एवं ललिता कृष्णमूर्ति का चयन महिला प्रकोष्ठ के सचिव पद के लिए किया गया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ने वर्ष 2018 के आय-व्यय का विवरण पेश किया। बैठक के दौरान संगठन के कार्यकारिणी सदस्यगण आर. मीनाक्षी, जी. विजयराघवन, राधाकृष्ण, जी. नटराजन एवं वी.के. रामचंद्रन आदि मौजूद थे।