दधिमति मातेश्वरी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
चेन्नई. श्री मद्रास दाहिमा ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट चेन्नई के तत्वावधान में दधिमति मातेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को दाहिमा भवन में कई धार्मिक आयोजन हुए। रविवार को आयोजित वस्त्राधिवास कार्यक्रम में भक्तगणों का सैलाब उमड़ा। दधिमति मातेश्वरी के मंगल पाठ के दौरान दाहिमा भवन में विभिन्न स्थानों से समाज के लोग शामिल हुए।
महिलाओं ने मां के श्रीचरणों में मंगल पाठ किया। हवन व दैनिक अनुष्ठान के प्रमख सहयोगी भागीरथ गोपाल व्यास थे। इसके साथ ही मुल्तान गोपाल रिणवा, कल्याणमल सुरेन्द्र इंटोदिया का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन संध्या आरती के साथ हुआ। संध्या आरती में वरिष्ठ न्यासी मालूराम मिसर, रघुनाथ हिसौडिय़ा, वेंकटेश सूंठवाल, मुल्तानमल रिणवा, दिनेश अग्रवाल, रामजीवन करेशिया, वेंकटरमण जोशी, लक्ष्मीनारायण तिवाड़ी, गोपाल मुण्डेल, अनिल पंचारिया समेत अन्य भक्तगण शामिल हुए।
श्री मद्रास दाहिमा ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट चेन्नई के सचिव इन्दर मिश्र ने बताया कि सोमवार को पुष्पाधिवास, फलाधिवास, धूपाधिवास का आयोजन किया जाएगा। सायं 4.15 बजे हवन होगा। इसके बाद आरती का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 10 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।