चेन्नई. श्री अष्टप्रकारी पूजा मंडल देवदर्शन अपार्टमेंट कीलपॉक द्वारा रविवार को मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 70 बच्चों ने भाग लिया। श्री अष्टप्रकारी पूजा मंडल की संस्थापक व कार्यक्रम की संचालक नन्दा जितेंद्र शाह ने बताया कि मंडल की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ माता-पिता एवं दादा-दादी को सम्मानित किया गया। नन्दा शाह करीब 7 साल से बच्चों को हर रविवार अष्टप्रकारी पूजा सिखाती हैं। धार्मिक कार्यक्रम के साथ बच्चों को सामाजिक ज्ञान भी दिया जाता है। रविवार को बच्चों ने नृत्य, नाटक, सेल्फ डिफेंस एक्ट तथा ब्लाइंड फोल्ड एक्ट को शानदार तरीके से पेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईएडीएमके के जिला सचिव (अन्नानगर) दशरथन थे। इसके अलावा तमिल फिल्म अभिनेत्री प्रियदर्शनी राजकुमार, जेटीसी स्कूल साहुकारपेट के प्रिंसिपल शैलेश तिवारी एवं प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल जयलक्ष्मी इस मौके पर मौजूद थे। नन्दा शाह बच्चों को धार्मिक अध्ययन नि:स्वार्थ भाव से करा रही हैं। कार्यक्रम में कीलपॉक, अन्नानगर, अयनावरम, साहुकारपेट के बच्चे भाग लेते हैं।