Share This Post

Khabar

महेश नवमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक

महेश नवमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक

चेन्नई. श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई के तत्वावधान में महेश नवमी मनाई गई। इस मौके पर धमेन्द्र राठी के नेतृत्व में खेमसिंह एवं मीना गोयदानी द्वारा पूर्ण विधि विधान से भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा करवाई गई। इस मौके पर श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई।

इस दौरान नई पीढ़ी की सोच विषय पर नृत्य नाटिका के साथ ही गवान महेश की वंदना और आराधना पर नृत्य पेश किया गया। भगवान शिव-पार्वती का कैलाश पर्वत पर नृत्य एवं उनका पृथ्वी लोक भ्रमण पर नाटिका का मंचन किया गया जिसमें ममता बागड़ी, कुशल मालपानी, कृष-वर्षा चांडक, चेतना मोहता, नवीन मोहता, गुंजन बिसानी एवं वर्षा माहेश्वरी ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रेम बिसानी, राधेश्याम फलोर, कस्तूरचंद बाहेती, राधाकिशन भैया, जीवनसिंह मोहता, अशोक जे. मूंदडा, अशोक लखोटिया, संजय-हरि मूंदड़ा, विनोद द्वारकानी, मदन चांडक, प्रमोद-जयप्रकाश मालपानी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कमल किशोर गोयदानी ने आभार ज्ञापित किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar