चेन्नई. कोडम्बाक्कम वडपलनी जैन भवन में विराजित साध्वी सुमित्रा के सानिध्य में शनिवार को अनुष्ठान हुआ जिसमें श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। साध्वी सुमित्रा ने कहा अंधकार से प्रकाश की ओर अगर आज से नहीं बढ़ेंगे तो घना अंधेरा होने के बाद समस्याएं बढ़ जाएगी।
जिस प्रकार अचानक से लाइट जाने पर प्रकाश से भरे कमरे में अंधेरा छा जाता है, उसी प्रकार से जीवन मे अंधेरा हो रहा है। जितना जल्दी हो सके इससे बाहर निकल जाना चाहिए। मन का काला हर जगह अंधकार करता है। मन में किसी के प्रति गलत भाव खुद को ही गलत मार्ग पर ले जाता है।
मानव भव को सफल करने के लिए मन को साफ रखें। इसी बीच वस्त्र का वितरण किया गया। आज पंच दिवस के अवसर पर मरुधर केशरी और वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि की तप त्याग के साथ जयंती मनाई जाएगी। संचालन अध्यक्ष बुधराज भंडारी ने किया।