चेन्नई. अयनावरम स्थित दादावाड़ी में विराजित साध्वी कुमुदलता ने कहा कि भगवान का जप करने से अनिष्ट दूर हो जाते हैं। ईश्वर के नाम स्मरण से ही जीवन रूपी भवसागर से पार पाया जा सकता है।
पाश्र्वनाथ का अनुष्ठान करने से रिद्धि-सिद्धि प्राप्त होती है। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को मां पद्मावती की आराधना तथा रविवार को गुरु दिवाकर कमला महिला मंडल द्वारा नारी सम्मेलन कराया जाएगा।