Share This Post

ज्ञान वाणी

बुद्धि हर व्यक्ति में होती है, उसका सदुपयोग करें:

बुद्धि हर व्यक्ति में होती है, उसका सदुपयोग करें:

चेन्नई. बुद्धि हर व्यक्ति में होती है वह उसका सदुपयोग कर जीवन के उच्च शिखर पर पहुंच सकता है। अकबर दिल्ली का बादशाह था लेकिन बुद्धि का बादशाह बीरबल था। बीरबल की बुद्धि को आज दुनिया याद करती है। जैन इतिहास में अभय कुमार की बुद्धि सर्वश्रेष्ठ है।

अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में विराजित साध्वी कुमुदलता ने बताया कि कन्या राशि वाले व्यक्ति दो राशियों मिथुन एवं कन्या के साथ अपने जीवन में क्या भाव रखते हैं। कन्या राशि का सिंबॉल है कि जब लडक़ी 17 वर्ष की होती है तब कन्या राशि वाला व्यक्ति क्या क्या करता है इस पर साध्वी ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बुध ग्रह बुद्धि देता है। आज पशु और मानव में भेद अगर दिखता है तो वह है बुद्धि को बुद्धि की अपेक्षा से बदलाव। भगवान ने मनुष्य को बुद्धि दी है इसीलिए आज पशु से मानव उच्च कहलाया।

दिवाली को बैंक खाते में अभय कुमार की बुद्धि मिले ऐसा कहते हैं। बुद्धि पर विशेष विवेचन में साध्वी ने कहा मारवाड़ी व्यापारी की बुद्धि सर्वश्रेष्ठ है। आगम के माध्यम से पांच प्रकार का ज्ञान बताया गया हैं-अवधि ज्ञान सुख से मात्र कुछ समय पर होता है, मति ज्ञान एवं श्रुति ज्ञान सबके पास है। बनिये की बुद्धि भी फेमस है। राज्य में अगर बनिया मंत्री है तो उस राज्य का अंत कभी नहीं होगा क्योंकि वह अपनी बुद्धि का उपयोग सही तरीके से करके राज्य को सही चलाने में मदद करता है।

उपाध्याय का रंग हरा होता है प्रकृति के वातावरण में सुंदरता की हरियाली धारण करता है। जिनकी कन्या राशि है उनको गौतम स्वामी की आराधना करनी चाहिए। साध्वी ने कहा स्थूलभद्र का विवेचन सुनते हैं तो बुध ग्रह पावर बने, गुरु कृपा मिल जाए ऐसा माने तो हर व्यक्ति में परिवर्तन आ सकता है। गुरु के आशीर्वाद से सोई हुई तकदीर भी बदल जाती है। आगामी 9 अक्टूबर को महामंगलकारी अनुष्ठान होगा जिसकी तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। साध्वी के सान्निध्य में ललिता वेदूमथा की नौ उपवास की पचक्खावणी हुई।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar