बालयोगी मुनिश्री प्रिंसकुमारजी ने किया सबसे छोटी उम्र में मासखमण तप
आज रात्रि 8 बजे से उनके तप की अनुमोदना में होगा संगीत संध्या का आयोजन
परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में चेन्नै में उनके सुशिष्य बालयोगी मुनिश्री प्रिंसकुमारजी ने सबसे छोटी उम्र में मासखमण तप किया है। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के अब तक के इतिहास में यह एक कीर्तिमान है। 8 दिसंबर 2004 को जन्मे मुनिश्री प्रिंसकुमारजी ने इससे पूर्व अठाई और पन्द्रह की तपस्या भी सबसे छोटी उम्र में की थी। आज (17 अक्टूबर 2018 को) उनके 30 की तपस्या है।
आज रात्रि 8:00 बजे से महाश्रमण समवसरण में उनके तप की अनुमोदना में संगीत संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें मुनिवृन्द उनके अभिनन्दन में स्वरचित गीतों को भी प्रस्तुति देंगे। आप सभी महानुभाव संगीत सन्ध्या में सादर आमंत्रित हैं।
🙏🏻
निवेदक
*आचार्यश्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, चेन्नै*