चेन्नई. अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय नानाबाई रो मायरो का आयोजन किया जाएगा।
मंडल की अध्यक्ष उर्मिला सराफ ने बताया कि जोधपुर वाले कथा मर्मज्ञ गौवत्स राधाकृष्ण महाराज कथा का रसास्वादन कराएंगे। कथा तीनों दिन वेपेरी स्थित अग्रवाल विद्यालय में प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कथा के विशेष सहयोगी मोहन गोयनका, सुरेश सांघी, रतन गोयल व राजेन्द्र गुप्ता होंगे। कथा को लेकर अग्रवाल महिला मंडल की उपाध्यक्ष रश्मि सौंथलिया, सचिव सरिता खेमका, संयुक्त सचिव कामिनी सांघी, कोषाध्यक्ष उषा सिंघल व संयोजिका शांति गुप्ता तैयारियों में लगी है।