Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

तमिलनाडु स्पेशल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अंतराष्ट्रीय योगदिवस का हुआ कार्यक्रम

तमिलनाडु स्पेशल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अंतराष्ट्रीय योगदिवस का हुआ कार्यक्रम

आवडी, चेन्नई 21.06.2022 ; संयुक्तराष्ट्र महासभा द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा आज मंगलवार प्रात : 06.00 बजे योगाभ्यास का एक सत्र आयोजित हुआ।

  चेन्नई उपनगर स्थित तमिलनाडु स्पेशल पोलिस प्रशिक्षण रेजिमेंटल केंद्र, आवडी क्षेत्र में आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सुश्री सेजल जैन ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। इसी क्रम को गति देते हुए विधिपूर्वक यौगिक क्रियाएँ, प्राणायाम सहित अनेक योगासनों के प्रयोग तथा उनके लाभ आदि से प्रशिक्षकों को अवगत करवाया। अणुव्रत समिति चेन्नई अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया ने अणुव्रत समिति चेन्नई के इतिहास और समिति की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी एवं इस आयोजन की आयोजना के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर का आभार व्यक्त किया।

 डेप्युटी कमांडेंट श्री सेंथिल ने अणुव्रत समिति टीम का स्वागत किया। सबइंस्पेक्टर सुश्री शर्मिला ने अणुव्रत समिति की इस पहल पर धन्यवाद ज्ञापित किया। अणुव्रत समिति इससे पूर्व भी 3 बार, प्रतिमाह 1 बार इसी स्थल पर योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी है। अणुव्रत समिति चेन्नई के निवेदन पर आई पी एस आफिसर विजयलक्ष्मी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा रची। 142 कैडेट्स और 6 ऑफिसर की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा।

 अणुव्रत समिति चेन्नई अणुव्रत अभियान के तहत् जीवन विज्ञान तथा योग क्रियाओं के संबंध में ऐसे कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करती आ रही है। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति चेन्नई के अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया, मंत्री श्री अरिहंत बोथरा, समिति सदस्य एवम पूर्व मंत्री श्री जितेंद्र समदड़ीया भी उपस्थित रहे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar