चेन्नई. यहां माम्बलम जैन स्थानक में विराजित कपिलमुनि के जानें जीवन के मर्म को विषय पर आधारित प्रवचन शृंखला का आयोजन एस. एस. जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान में शुक्रवार से किया जाएगा।
संघ के उपाध्यक्ष डॉ उत्तमचंद गोठी ने बताया कि बर्किट रोड स्थित जैन स्थानक में मुनि के प्रवास के दौरान गुरुवार से सुबह 9.15 बजे से 10.30 बजे तक प्रवचन, दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक ज्ञान चर्चा व रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक युवा प्रकोष्ठ के लिए जिज्ञासा समाधान विषय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।