चेन्नई. वेपेरी स्थित सुरेशचंद, सुनील, आशीष ललवाणी के निवास पर विराजित श्रुतमुनि और अक्षरमुनि के सानिध्य में पैंसठियां मंत्र का जाप किया गया। इस अवसर पर शहर के अलग अलग क्षेत्रों से संघ के सदस्यों ने मुनिवृंद से आगमन की विनती की।
इस मौके पर गुरुदेवों ने शहर में गुरुगणेश मिश्री महिला मंडल सेवा समिति का गठन किया।
इस समिति की मार्गदर्शक लक्ष्मीदेवी ललवाणी, कमलाबाई रांका, अध्यक्ष रसालबाई सिंघवी, मंत्री पुष्पा दुगड़, सरोज कोठारी, सहमंत्री राखी गुलेच्छा, अंजु विनायकिया, कोषाध्यक्ष सविता पुगलिया, उपाध्यक्ष किरण कोठारी, सरला मरलेचा नियुक्त की गई। शांतिलाल सिंघवी ने आभार प्रकट किया।