एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा इस स्वार्थमय संसार में इन्सान पर सभी आपत्तियों एवं घोर कष्ट के बादल मंडराते हैं और उसके लिए सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे समय में अपने सगे-संबंधी भी शत्रु बन जाते हैं। उसके प्रति सहयोग की भावना नष्ट हो जाती है। संसार में सुख साथी तो लाखों हैं लेकिन दुख का साथी कोई नहीं। दुख में यदि कोई साथी है तो वह है धर्म। जो हमेशा जीव व इन्सान के साथ रहता है। चलते हुए को गिराने वाले तो बहुत हैं लेकिन गिरे हुए को हाथ पकडक़र उठाने वाले बिरले ही होते हैं और वही पुरुष इतिहास बनते हैं। धन के अहंकार में इन्सान अंधा हो जाता है वह किसी के दुख, पीड़ा व वेदना को समझने की क्षमता खो देता है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा जो शिष्य स्वच्छंदता त्याग कर अपने गुरु की आज्ञा को शिरोधार्य करता है और संयम का आराधक बनकर एवं गुरु को अपना मार्गदर्शक समझकर उनकी आज्ञा का पाल...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा भारतीय संस्कृति दान, तप, वैराग्य एवं अहिंसा की संपदा से संपन्न रही है। विषम परिस्थितियों में भी इनकी विशिष्टता में कोई परिवर्तन नहीं आया। यह गौरवशाली संस्कृति विश्व को मार्गदर्शन देती रही है। इतना जरूर है कि मूल स्वरूप में बदलाव नहीं आया लेकिन इस महान संस्कृति के आध्यात्मिक पहलू को भुलाकर मानव ने भौतिक साधनों की लिप्सा को ही अपना ध्येय मान लिया है। जड़ता की महत्ता को स्वीकार कर लिया है। विज्ञान और पाश्चात्यकरण ने सभी अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है लेकिन इन्हीं परिस्थितयों के बीच रहते हुए भी अनेक आत्माओं ने इन संसार की विषमताओं को त्यागकर संयम पथ को अपना ध्येय बनाकर सर्वोच्च स्थान पाप्त कर लिया है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा जब कभी कर्म निर्जरा होते-होते मानव गति प्रतिबंधित कर्मों का क्षय या क्षयोपशम होकर आत्मा कुछ विशुद्धि ...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा ऋजु आत्मा ही एक दिन सव्रश्रेष्ठ स्थान पाती है। एक इनसान वह है जिसने घरबार त्याग कर संन्यास ले लिया, वस्त्र त्याग कर दिगम्बर बन गया, तप ऐसा कि हर माह मासखमण का पारणा करता है। ऐस त्यागी के मन में यदि माया आ जाए तो उसे अनंत बार मां के गर्भ में आकर दुख भोगना पड़ेगा। इनसान थोड़े से लाभ के लिए धोखाधड़ी कर लेता है और अपने ईमान व विश्वास को बेच देता है। जिसके कर्म अच्छे होते हैं किस्मत उसकी दासी बन जाती है। जिसकी नीयत अच्छी होती है उसके लिए तो घर में ही मथुरा-काशी एवं घर ही तीर्थस्थल बन जाता है। वक्रात्मा कभी भी संसार से तिरने वाली नहीं है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा मानव जन्म धर्मश्रवण, धार्मिक श्रद्धा एवं संयम में पराक्रम ये चार प्रधान अंग पाकर मुक्ति की ओर प्रवृत्त हुए सरल स्वभाव वाले व्यक्ति की शुद्धि होती है और शुद्धि प्राप्त आत्...
चेन्नई. एम.के.बी. नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने शनिवार को कहा कि धर्म में पुरुषार्थ करना बहुत कठिन है क्योंकि संसार में कई ऐसे भी इंसान होते हैं जिन्हें धर्म की जानकारी नहीं होती है और कुछ ऐसे भी जिनको धर्म की जानकारी तो है लेकिन वे अपने तन या मन की दुर्बलता के कारण धर्म में पुरुषार्थ नहीं कर सकते। बहुत ही विरली आत्माएं होती हैं जो धर्म को जानती भी है और पुरुषार्थ भी करती है। ऐसी आत्माएं ही कर्मों के मैल को जलाकर स्वयं के भीतर ज्ञान की अखंड ज्योति जला सकती हैं। साध्वी ने कहा वैयावच्च यानी सेवा करना व्रतों और तपों में सबसे बड़ा तप है। सेवा धर्म एक ऐसा आभूषण है जिसको अंगीकार करने वाले को परम समभावी और विनयवान बनना आवश्यक है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा त्याग के बिना सच्ची शांति नहीं मिल सकती, क्योंकि जब तक आत्मा पर कर्मों का मल लगा होता है तब तक आत्मा को शांति और अनन्त सुख की प...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा भक्ति मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा साधन है। जैसे गंदे बर्तन में दूध फट जाता है वैसे ही यदि भक्ति के बिना चित्त में ज्ञान होगा तो विकृत हो जाएगा। भक्ति के लिए सबसे पहले अपनी आत्मा पर विश्वास एवं स्वयं में आस्था होना जरूरी होता है। प्रेम के दो रूप होते हैं-भक्ति और विश्वास। भक्ति से जीव के कर्मों की निर्जरा होती है। संसार घटता है व शाश्वत स्थान मिलता है जबकि आसक्ति रूपी प्रेम कर्मबंध करवाने वाला है। साध्वी ने कहा सौ काम छोडक़र भोजन करना चाहिए, लाख काम छोडक़र दान एवं करोड़ काम छोडक़र प्रभु भक्ति करनी चाहिए। मोक्ष के चार मार्ग हैं- ज्ञान, दर्शन, चारित्र व तप। इसमें सबसे पहले दर्शन की प्राप्ति होती है। श्रद्धा की प्राप्ति होना बहुत दुर्लभ होती है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा जो श्रद्धा से रहित है उसे ज्ञान प्राप्त नहीं होता और ज्ञान के ...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने बताया कि वर्तमान में बढ़ती वृद्धाश्रम की संख्या से हमेें खुश नहीं होना चाहिए। ये समाज के लिए कलंक हैं। ये वृद्धाश्रम आज घटते कृतज्ञता के भाव के प्रतीक हैं। जो संतान बात-बात पर अपने माता-पिता की अवहेलना करती है और दुत्कारते हैं एवं अपमानित करते हैं ऐसी संतानों को जीवन में कदम-कदम पर विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। माता-पिता के उपकारों को समझना बहुत जरूरी है। जो मानव उनके उपकारों को भूल जाता है उसके समान कृतघ्न कोई नहीं। मंदिर की शोभा भगवान से, रात्रि की शोभा चंद्रमा से, दिन की शोभा सूर्य से, वृक्ष की शोभा फूलों से और घर की शोभा मां-बाप से होती है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा सदैव संतों के संपर्क में रहना चाहिए क्योंकि उनका समागम मन के संताप-परिताप को दूर कर आनंद की वृद्धि कर देता है एवं चित्त को संतोष देता है। सद्गुरु की संगत पाप...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा संतों का वैराग्य ऐसा पक्का होता है कि जीवन में आने वाली बड़ी बाधाओं व विपदाओं से भी वे नहीं घबराते और न ही अपने पथ को छोड़ते हैं। एक महापुरुष का जीवन व आचरण उस नारियल की तरह होता है जो ऊपर से कडक़ लेकिन अंदर से कोमल, मधुर व गुणकारी होता है। ऐसे ही सच्चा संत ऊपर से कडक़ दिखता है लेकिन जब किसी जीव को दुखी देखते हैं तो वे द्रवित हो उठते हैं। सरोवर, वृक्ष, संत और मेघ ये चारों सदैव परोपकार के लिए ही जीते हैं। संत, बदली और नदी इन तीनों की चाल भुजंग जैसी होती है ये जहां भी जाते हैं वहां सबको निहाल कर देते हैं। संतों का मात्र दर्शन करने से ही पुण्यवानी का बंध होता है। संतों को तीर्थ से भी बढक़र बताया गया है क्योंकि तीर्थस्थल पर जाने से फल मिलता है और संतों के मात्र दर्शन से ही आत्मकल्याण हो जाता है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा सांसारिक प्...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा जीव की अकेले की ही गति और आगति होती है। यह विशाल पृथ्वी व विशाल संपत्ति के मालिक चक्रवर्ती राजा भी कुछ भी साथ लेकर नहीं जाने वाले हैं। इस सत्य को समझकर भावी प्राणियों को लोभ व तृष्णा को त्यागकर संतोष रूपी धन कमाना चाहिए। संसार में संतोष से बढक़र कोई भी धन होने वाला नहीं है। इन्सान सबसे बड़ी मूर्खता व अज्ञानता तब करता है जब वह धन को ही सब कुछ मान लेता है। मानव पहले तो धन कमाने में अपना शरीर खराब कर लेता है और फिर शरीर को स्वस्थ करने के लिए धन को गंवा देता है। तृष्णा का तो कहीं भी ओर-छोर नहीं है इसकी उदरपूर्ति करना अत्यंत कठिन है। यह सैकड़ों दोषों को ढोये फिरती है। इससे बड़े-बड़े अधर्म हो जाते हैं। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा जिस प्रकार सभी मनोज्ञ काम-भोग एवं राज्य ऋद्धि मिल जाने पर भी क्षत्रियों की राज्य बढ़ाने की तृष्णा कभी खत्म...