जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि महातपस्वी शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में पर्युषण महापर्व सानंद और भक्तिमय माहौल में निरंतर प्रवर्धमान है। अनेकानेक श्रद्धालु अपनी क्षमतानुसार तपस्या, ध्यान, साधना, जप, उपासना, स्वाध्याय आदि के माध्यम से धर्म की कमाई करने में जुटे हुए हैं। एक ऐसा धर्म का माहौल बना है, जैसे कोई देवनगरी की स्थापना हो गई हो। चेन्नई महानगर का माधावरम किसी देवलोक की भांति प्रतीत हो रहा है। भौतिकता की चकाचैंध से अलग 24 घंटे धर्म की चर्चा, धर्म की आराधना, धर्म की साधना से पूरा वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है। पर्युषण पर्वाधिराज का छठा दिवस ‘जप दिवस’ के रूप में समायोजित हुआ। नित्य की भांति ‘महाश्रमण समवसरण’ में महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में चतुर्विध धर्मसंघ की उपस्थिति थी। सर्वप्रथम मुख्यमुनिश्री म...
भारत का दक्षिण हिस्से में अवस्थित तमिलनाडु राज्य। जहां लगभग साल के बारह महीने ही गर्मी का अनुभव होता है। आम तौर पर देखा जाए तो जुलाई, अगस्त व सितम्बर माह में भी यहां का तापमान न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है, किन्तु जब से जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता भगवान महावीर के प्रतिनिधि अखण्ड परिव्राजक महातपस्वी शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ शांति का संदेश देते हुए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पधारे तब से मानों वातावरण का मिजाज भी बदला-बदला-सा नजर आ रहा है। सूर्य का आतप जहां लोगों को झुलसाने वाला होता है, वह आज सूरज आजकल ज्यादातर बादलों की ओट में अदृश्य रहता है। कभी तेज निकला भी तो आसमान में बादल उमड़ आते हैं और तपती धरती को अपने जल से अभिसिंचित कर वातावरण में को पुनः सुहावना बना देते हैं। ऐसा यहां के लोगों का...