ताम्बरम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मलता ने कहा गा। जैसी डाई होगी वैसा ही चित्र बनेगा। संतान को संस्कारित करने के लिए सुविधा नहीं संस्कार दीजिए। पैसा नहीं प्रेम व वात्सल्य देना चाहिए। मोबाइल नहीं मैनर्स देना जरूरी है। जीवन को अहंकार से हटाकर संस्कारित बनाना जरूरी है। बच्चों का मन कोरा कागज होता है। कोरे कागज पर जैसा चित्र बनाएंगे वैसा ही बन जाए जिस प्रकार मकान की नींव पक्की होना जरूरी है वैसे ही बच्चे संस्कारित होंगे तो जीवन सफल होगा। बच्चों को दब्बू नहीं शेर जैसा बनाने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए तीन बातें याद रखें- गलत संगत से बचें, गलत स्थानों से दूर रहें और गलत साहित्य पढऩे स बचें। साध्वी सुप्रभा ने अंतगड़सूत्र के वाचन में गजसुकुमाल मुनि का वर्णन किया एवं साध्वी अपूर्वा ने गीतिका सुनाई। इस मौके पर बच्चों का फैंसी डे्रस प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं क...
एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन कहा कि पर्यूषण शाश्वत भी है और अशाश्वत भी। भाव की दृष्टि से शाश्वत है और काल की दृष्टि से अशाश्वत है। सत्य दिवस रूप में मनाए गए इस दिवस पर कृष्ण चरित्र का वाचन करते हुए उन्होंने कहा वे महान कर्मयोगी भी थे और ध्यानयोगी भी। उन्होंने लोकनीति और अध्यात्म का समन्वय किया। वे एक सफल राजनीतिज्ञ भी थे। नम्रता और विनय की पराकाष्ठा के दर्शन उन महान योगीश्वर के जीवन में होते हंै। समाज सुधारक, शांति दूत, ज्ञानेश्वर, अध्यात्म योगी,प्रेम की मूर्ति, उदारता जैसे कई गुणों के स्वामी थे। सााध्वी स्नेह प्रभा ने सत्य दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि भगवान सत्य है यह कहने के बदले ये कहना उचित होगा कि सत्य ही भगवान है। मनुष्य के धर्म की जितनी भी क्रियाएं हैं उन सबका लक्ष्य सत्य ही है। हमारी आत्मा अनादि काल से असत्य के अंधकार में फंसकर द...
आरकाट के जैन स्थानक में विराजित साध्वी मंयकमणि ने कहा कि तीर्थंकर व अरिहंत मंगल रूप होते हैं। मंगल की शरण लेने पर अमंगल भी मंगल हो जाता है। अगर मंगल की शरण नहीं लेते है तो जीवन के जो मंगल है वे भी अमंगल बन जाते है इसलिए अरिहंतों के शरण लेना बहुत जरूरी है क्योंकि ये मंगल हैं और लोक के लिए उत्तम हैं। हम उस व्यक्ति की शरण चाहते या लेते हैं जो स्वयं किसी अन्य की शरण ले रहा है। हम उस निर्भर रहते हैं जो स्वयं दूसरों पर निर्भर है। हम उनसे सहयोग लेते हैं जो खुद ही दूसरों का सहयोग रहे होते हैं।
एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा व स्नेहप्रभा के सान्निध्य में पर्यूष्यण पर्व के पहले दिन नवकार मंत्र का अखंड जाप शुरू हुआ। इस अवसर पर साध्वी धर्मप्रभा ने कहा यह पर्व आत्मा की परम शुद्धि करने वाला है। यह प्रत्येक आत्मा को अध्यात्मोन्मुखी दृष्टि प्रदान करता है। वैर विरोध का शमन कर प्रेम क्षमा मैत्री की त्रिवेणी प्रवाहित करता है। किसी दूसरे की निन्दा न कर स्वयं में झांकना ही पर्यूषण पर्व का संदेश है। यह पर्व हमें अंतरमुखी दृष्टि देता है। सरलता से जीवन को सरस और सहज बनाने में पर्यूषण की सार्थकता है। तप, त्याग और अनुष्ठान श्रद्धा से अंगीकृत करें। बड़े ही पुण्य से ये अवसर मिलता है। इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कृष्ण चरित्र का वाचन भी किया। इससे पहले साध्वी स्नेहप्रभा ने अंतगढ़ सूत्र का वाचन करने के बाद अहिंसा दिवस पर कहा कि भगवान महावीर का धर्म दया, अहिंसा और करुणा का धर्म ह...
यहां जैन स्थानक में विराजित साध्वी मयंकमणि ने कहा हर आत्मा शुद्ध और निर्मल होता है लेकिन कर्म बंधन से अशुद्ध हो जाती है। शुभ व अशुभ कर्मो का बंध आत्मा निरंतर कर रही है। अशुभ विचार व अशुभ कर्मबंध एवं शुभ विचार शुभ कर्मबंध। अशुभ कर्म पाप और शुभ कर्म पुण्य है। कर्म चार प्रकार के होते हैं-स्पृष्ट,बद्ध, निबद्ध व निकाचित। कुछ कर्म ऐसे हीं टूट जाते हैं, कुछ कर्म थोड़ी मेहनत से, कुछ अधिक मेहनत व प्रायश्चित से टूट जाते हैं लेकिन कुछ कर्म ऐसे होते हैं जो भुगते बिना नहीं टूटते हैं। इसी प्रकार हम लोगों को भावों के हिसाब से फल मिलता है।
ताम्बरम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मलता ने कहा पुण्य का गलत उपयोग मत करो। पुण्य का भुगतान करते समय यह स्मृति होना चाहिए कि मेरे पाप का बंध तो नहीं हो रहा। यद्यपि पुण्य भी मोक्ष मार्ग में बाधक है। बंधन तो बंधन ही होता है। चाहे लोहे का हो या सोने का हो। पुण्य को एकत्रित करना भी जरूरी है। समयानुसार छोडऩा भी जरूरी है। जब तक पुण्य प्रबल हैं तब तक कोई भी कष्ट नहीं दे सकता। पुण्य कमजोर होते ही व्यक्ति गिर जाता है। आध्यात्म जीवन को टिकाने के लिए चार विकल्प है। विचारबल, श्रद्धाबल, संयमबल और तीनों को पुष्ट करने पर आता है त्यागबल। जितना त्याग बढ़ेगा उतना पुण्य मजबूत होगा। साध्वी ने कहा कि 9 प्रकार के पुण्य बांधकर 42 प्रकार के भुगतान किया जाता है। साध्वी अपूर्वा ने कहा कि संसार दुख से भरा है। एक-एक जीव अनेक दुखों से पीडि़त है। जिस प्रकार पर्वत दूर से रमणीय नजर आता है परन्तु पास से काजल के समान।...
यहां जैन स्थानक में विराजित साध्वी मयंकमणि ने कहा वाणी संयम, मौन एवं मित भाषण जीवन दर्शन का मौलिक सूत्र है। मौन सर्वोत्तम भाषण है यदि बोलना ही है तो कम बोलो। एक शब्द में काम चल जाए तो दो मत बोलो। असत्य का प्रयोग वाणी से होता है। मौन रहेंगे तो वाणी असत्य से दूषित नहीं होगी। भारत के बड़े-बड़े योगी, ऋषि, ज्ञानी एवं महात्मा मौन साधना में लीन रहते थे। मौन के मूल में संयम होना चाहिए। डर या अज्ञान के कारण मौन रहना मुनित्व नहीं हो सकता। एक विचारक ने कहा है कि मद से उत्पन्न मौन पशुता है और संयम से उत्पन्न साधुता। मुनि मौन रहे या बोले लेकिन उसका लक्ष्य होना चाहिए। कठोर भाषा भी बहुत से प्राणियों का नाश करने वाली होती है। अत: ऐसी भाषा सत्य हो तो भी साधु को नही बोलनी चाहिए क्योंकि इससे पाप कर्म का बंध होता है।
ताम्बरम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मलता ने कहा श्रावक श्रवण में श्रद्धा रखें। व्रत आराधना विवेक सहित करें। अपने कर्म को समझें। जो श्रम करता है और श्रमणों की उपासना करता है वह श्रमोपासक कहलाता है। जिनवाणी को अपने हित के लिए सुनें जिससे मनुष्य कर्म बंधन से हटकर उच्च गति प्राप्त कर सकता है। साध्वी ने कहा सच्चे अर्थों में कथनी और करनी में समानता होनी चाहिए। आज तक किसी पशु ने आत्महत्या नहीं की, फिर मनुष्य क्यों बदतर होता जा रहा है। इसके लिए कुछ तो सहनशीलता का अभाव और भौतिक साधनों का प्रभाव जिम्मेदार है। यदि जिनवाणी को सुनकर व्रत का धारण मनोरथों का चिंतन करें तो आपके जीवन को सार्थक कर सकते हैं। सभा में पांच तीर्थंकर जाप का अनुष्ठान किया गया। धार्मिक संसार शिविर के चौथे दिन महिलाओं को काय का स्वरूप और काय की जानकारी दी गई है।
एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा श्रद्धा स्वयं की आत्मा से प्रारंभ होती है। आपकी श्रद्धा स्वयं पर है तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी निर्भय बने रहकर अपनी मंजिल पा लेंगे। जिसे खुद पर श्रद्धा नहीं उसकी परमात्मा पर श्रद्धा भी मिथ्या है। आत्मा स्वयं ही अपनी रक्षक है। आपकी श्रद्धा ही आपको पार उतारेगी। श्रद्धा और विश्वास जीवन विकास के दो मुख्य आयाम है। असीम श्रद्धा व्यक्ति को ज्योतिर्मय बना सकती है। श्रद्धा का अर्थ है अपनी आत्मा की पहचान। अपने आप पर विश्वास। श्रद्धा का अर्थ केवल यह नहीं है कि हम परमात्मा या उनकी शक्तियों पर विश्वास करें। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा संयम वह शक्ति है जो अपवित्र आत्मा को पवित्र, दास को पूजनीय, मूर्ख को ज्ञानवान बना देती है। संयमपूर्ण आत्मा मोक्ष के पथ पर चलकर जल्दी ही शाश्वत और अनंत सुख प्राप्त कर लेती है। संयम मार्ग का कोई सरल मार्ग नहीं...
ताम्बरम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मलता ने कहा कि वैभव शब्द बड़ा आकर्षक, मोहक एवं नैतिक शब्द है। वैभव को समझने के लिए विभु को समझना जरूरी है। विभु बनकर ही वैभव पाया जाता है। वैभव दो प्रकार के हैं आंतरिक व बाह्य। उन्होंने कहा कि सहनशीलता कड़वी होती है परन्तु उसका फल मीठा होता है। सहनशीलता का टॉनिक बाजार में नहीं मिलता। इसके लिए स्वयं को पुरुषार्थ करना होता है। सहनशीलता का उल्टा है उत्तेजना, 18 पापों में अधिकांश पाप उत्तेजना के होते हैं। नारी सहनशीलता की जीती जागती मिसाल है। नव माह तक गर्भ का प्रतिपालन करने के बाद मां का गौरवशाली पद प्राप्त करती है। अपने घर परिवार में शांति से रहने के लिए मिलकर रहना, सम्यक कहना व सब कुछ सहना। साध्वी अपूर्वा ने कहा कि जीवन एक दावत है। मित्रता स्वीट डिश। सच्चे मित्र हीरे की तरह कीमती। झूठे मित्र पतझड़ के पत्तों की तरह। मानव जगत सभ्यता एवं संस्कृति का जगत...
ताम्बरम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मलता ने कहा कि भाग्य रथ के दो पहिए है, बुद्धि और पुरुषार्थ। बुद्धि तो पूर्व भव के क्षयोपशम से प्राप्त होती है और पुरुषार्थ से खिल उठती है। पुरुषार्थ के अनुसार ही भाग्य का निर्माण होता है। उद्यम के द्वारा ही मानव महामानव बनता है। आत्मा से परमात्मा, नर से नारायण और देह से देहातीत बनने के लिए पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है। धर्म, अर्थ , काम और मोक्ष ये चार प्रकार के पुरुषार्थ है। धर्म और मोक्ष कल्याण की ओर ले जाते है। अर्थ और काम संसार के भाव भ्रमण को बढ़ा देते है। सद्पुरुषार्थ की ओर बढ़कर चरम लक्ष्य को पा सकते है। आठ कर्मों का नष्ट हो जाना ही मोक्ष है। उसमें पुरुषार्थ का प्रथम स्थान बताया है। इसलिए पुरुषार्थ सोच समझकर और सही मायने में किया जाए। इस अवसर पर सोनाली लुंकड़ ने आठ उपवास के प्रत्याख्यान लिए।
एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा कि जिदंगी एक बंासुरी की भांति है जो अपने में खाली और शून्य होते हुए भी संगीत पैदा करने का सामथ्र्य लिए हुए है। यह बजाने वाले पर निर्भर करता है कि कौन कैसे बजाता है। उस पर राग के सुर गाता है या वैराग्य के। बांसुरी के दिव्य स्वर आत्मा को जगा सकते है। जीवन छोटा हो या बड़ा हो महत्व इस बात का नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि जीवन कैसे जिया जाता है। जीवन छोटा ही हो पर प्रशस्त जीवन जियो। यदि हमें जीवन जीने का सलीका न आया तो जीवन जीने का क्या मकसद? हम जी रहे हैं क्योंकि सांस चल रही है। एक अंधी और अंतहीन पुनरुक्ति में जीवन बीतता चला जा रहा है। साध्वी स्नेह प्रभा ने कहा कि भोग में रोग का, कुलीन को पतन का, धनवान को राजा का, मौन में दीनता का, बल में शत्रुता का, रुप में बुढ़ापे का, शास्त्र ज्ञान में वाद विवाद का, गुणवान को दुर्जन का, शरीर धारण करने ...