महाश्रमणमय

माधावरम बनी देवनगरी

श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जनसैलाब   माधावरम स्थित जैन तेरापंथ नगर में महाश्रमणमय वातावरण छाया हुआ है। समस्त क्षेत्र मानो देवनगरी बना हुआ है। देश के विभिन्न प्रान्तों से श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं सेवा उपासना हेतु पधार रहे हैं। ऐसा विरल वातावरण और साथ में समुचित व्यवस्थाओं से हर व्यक्ति अपने आप को प्रसन्नचित्त और प्रफुल्लित पा रहे हैं। देश विदेश से प्राप्त हो रहे प्रोत्साहन के शब्द व्यवस्था समिति एवं सहयोगी संस्थाओं के दायित्व बोध को और अधिक प्रगाढ़ कर रहे हैं। यह सभी पूज्यप्रवर के पुण्य प्रताप एवं वृहद आशीर्वाद सहित समस्त कार्यकर्ताओं के अथक श्रम का ही सुफल है। समस्त सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के श्रम को नमन करते हुए साधुवाद।

Skip to toolbar