चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि परमात्मा के प्रति दिल से भक्ति होने पर ही मीरा ने जहर पीकर भी पचा लिया था। सचमुच में दिल की भक्ति मनुष्य को आगे बढ़ाने वाली होती है। दिखावा में की हुई भक्ति लोगों को जहां का तहां ही खड़ा कर देती है। यदि जीवन में आगे जाना चाहते हैं तो दिल से भक्ति करें। उन्होंने कहा मनुष्य को जितना हो सके भलाई के कार्य करने चाहिए। अगर भलाई नहीं कर पाए तो बुरा किसी के साथ कभी नहीं करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा अच्छा करने का ही विचार रखना चाहिए। जितना संभव हो सके मनुष्य को अच्छा, भलाई और उपकार का कार्य ही करना चाहिए। लेकिन कभी भी किसी का बुरा अहित नहीं करना चाहिए। उन्होंंने कहा कि यदि हम किसी का बुरा करते हैं तो उसका बुरा नहीं होगा लेकिन अपना बुरा हो जाएगा। इसलिए सभी के प्रति अच्छा करने का भाव रखना चाहिए। ऐसा करने पर ही व्यक्ति ...
चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा पंचपरमेष्टि का गुणानुवाद दिल से किया जाना चाहिए। हम किसी का बुरा करते हैं तो उसका बुरा नहीं होगा लेकिन अपनी आत्मा का बुरा जरूर हो जाएगा। इसलिए सभी का अच्छा करने का भाव रखना चाहिए। बुरा करने का भाव मन में भी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने पर ही जीवन में धर्म फलिभूत हो पाएगा। भावना हमेशा ऊंची होनी चाहिए। लोग साधु न बने लेकिन मन में भावना साधु बनने की रखनी चाहिए तभी जीवन सफल हो पायेगा। मनुष्य को जितना हो सके भलाई के कार्य करने चाहिए। अगर भलाई का कार्य न कर पाए तो किसी के साथ बुरा भी नहीं करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा अच्छा करने का ही विचार रखना चाहिए। उन्होंंने कहा जब तक यह गुण जीवन में नहीं आएगा तब तक हम धार्मिक नहीं बन सकते हैं। जानते हुए भी अगर मनुष्य किसी के साथ गलत करता है तो यह दोष के बराबर होता है। थोड़ा जीवन को ...
चेन्नई. गौतममुनि ने कहा भाव पूर्वक परमात्मा की वाणी सुनने वाला ही जीवन में आगे बढ़ पाता है। साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक ने कहा जग की माया पूरी तरह से झूठी है फिर भी जीव इससे मोह करता है व इसमें फंसकर पाप किए जा रहा है। जीवन को सुधारने के लिए पाप का निवारण करना होगा। जो भाग्यशाली आत्मा अपने जीवन में पुण्य का खजाना लेकर आता है, उसे सद्गुरु के सानिध्य में आकर परमात्मा की वाणी सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा मानव अपने कान को सजाने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन कान की शोभा ज्ञान की बातें सुनने से ही होती है। ज्ञानपूर्ण बातें सुनने से ही जीवन में सुधार का मार्ग मिलता है क्योंकि ज्ञान ही जीवन को नई दिशा देता है। ज्ञान की बातें सुनने वाला जीवन पवित्र कर लेता है। बिना ज्ञान के मनुष्य लाख शोभायमान कर ले लेकिन सब बेकार है। सागरमुनि ने कहा जहां धर्म है वहां सुख है इसलिए मनुष्य को आगे बढ...
चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा हमेशा अच्छा सोचना और करना चाहिए। जब काया से कोई भी अच्छी प्रवृति होती है तो उससे जीवन का भला और आत्मा का हित होता है। मनुष्य अपनी अज्ञानता से जीवन में दुख उत्पन्न करता है। ऐसा करके वह पूर्व भव के वैभव को भी खो देता है। लेकिन याद रहे गलत हरकत जीवन को गलत मार्ग पर पहुंचा देती है। जब तक पुण्य का उदय है तब तक कोई भी गलती करो दुख नहीं होगा, लेकिन पापों का उदय होने पर हर गलती सामने आने लगती है। गलतियों का परिणाम किसी न किसी रूप में भुगतना ही पड़ेगा, इसमे कोई माफी नहीं मिलती। जीवन को उज्ज्वल और पावन बनाने के लिए व्यक्ति की प्रत्येक प्रवृति उसके व्यवहार के अनुरूप होनी चाहिए। अगर मनुष्य अपने व्यवहार से हट कर कोई भी कार्य करता है तो उसे जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है। व्यवहार के अनुरूप चलने वाला मनुष्य अपने जीवन में अमृत घोलने ...
चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने आचार्य शिवमुनि की 77वीं जन्म जयंती पर कहा आत्मा का ध्यान करने वाले शिवगुणवान होते हैं। परमात्मा की भक्ति और प्रार्थना मनुष्य को जीवन में हमेशा आगे ले जाती है। ऐसा करने से मनुष्य के गुणों में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा उत्तम जिन भक्ति रूपी तप को जीवन में अपनाने के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। समय प्रतिकूल हो या न हो लेकिन अपने मन में निष्ठा के साथ चलने वाले काम को पूरा किए बिना नहीं रुकना चाहिए। गुरुदेवों की बातों को स्वीकार करना प्रवचन की रस वाली बात बन जाती है। परिवार में अगर तप त्याग होता है तो खुशी होती है। उन्होंने कहा कि आचार्य शिवमुनि का जीवन बहुत ही सरल था वे सरलता के मूर्ति हैं। उन्होंने कभी भी मान अभिमान की बात नहीं की। जिस प्रकार परिवार में किसी का जन्मदिन होता है तो उसे मनाने के लिए लोग कई तरह के उपक्रम कर खुशी मनाते ह...
चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने रविवार को कहा कि उत्तम कार्य ही मनुष्य को ऊंचाइयों पर ले जाता है। जीव दया करने से जीवन में बहुत लाभ मिलते हैं। सौभाग्यशाली ही अपने जीवन को ऐसे उत्तम कार्यों में जोडऩे का प्रयास करते हैं। मनुष्य जीवन का लाभ अगर लेना चाहते हैं तो जीव दया के कार्यों में सदैव आगे रहना चाहिए। इसके साथ ही मानव जाति के प्रति अपने हृदय के अंदर क्षमा का भाव रखें। प्राणि मात्र के प्रति दिल में द्वेष का भाव नहीं रखने पर ही सच्चे अर्थों में क्षमापना का भाव उत्पन्न हो पाएगा। उन्होंने कहा, क्षमा करने और मांगने में जीत होती है, हार नहीं। क्षमा मांगना वीरों का भूषण है कायरों का व्यवहार नहीं। क्षमा दान देने-लेने से स्नेह बढ़ता है। जीवन को क्षमामय बनाने के लिए प्राणी मात्र के प्रति अपने हृदय के अंदर दया के भाव आने चाहिए। जीवों पर दया करने वाले वास्तव में उत्तम क...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने गुरुवार को पर्यूषण पर्व के आखिरी दिन संवत्सरी के अवसर पर कहा कि यह बहुत ही महान पर्व है। सुख और दुख मनुष्य को उसके विचारों से मिलता है। यह जानकर प्रत्येक व्यक्ति को प्राणीमात्र के साथ मित्रता का भाव रखना चाहिए तभी मनुष्य जीवन में शांति, आनंद और सुख प्राप्त कर पाएगा। इस दिन अपने करीबी से क्षमायाचना करनी चाहिए। संवत्सरी पर्व की दिव्य आराधना से किया हुआ प्रतिक्रमण मनुष्य की समस्त आलोचनाओं को दूर कर आत्म को हल्का बनाने का कार्य करती है। प्रतिक्रमण से शुद्धि करण होता है। यदि कोई दोष है तो प्रतिक्रमण से उसकी शुिद्ध की जा सकती है। अगर कोई दोष नहीं है तो प्रतिक्रमण से आत्मा को और शुद्ध किया जा सकता है। मनुष्य की आत्मा के मैल को दूर करने के लिए प्रतिक्रमण करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि संवत्सरी मनाने के बाद लोग क्षमायाचना करते हैं। ज्ञानी क...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा जीवन को अच्छे भावों से ही बदला जा सकता है। इसके लिए जीवन को संपूर्ण रूप से परमात्मा के भक्ति में लगाने की आवश्यकता है। युवाओं में चेतना जागने पर समाज के अंदर अनुठा भाव उत्पन्न होता है। युवा जिस कार्य को हाथ में लेते है निश्चित रूप से उसे पूरा भी करते हैं। पर्यूषण पर्व मनुष्य को जगा कर परहित करने का संदेश देने के लिए आता है। ऐसे समय को कभी गंवाना नहीं चाहिए क्योंकि परमात्मा की दिव्यवाणी जन-जन के जीवन में अमृत का आलोक भरने वाली होती है। जो भाग्यशाली संसार के कार्य छोड़ कर इसका लाभ लेते है वे अपने जीवन को धन्य और पावन बना लेते है। जैसा मनुष्य का भाव होता है वैसा ही उसके जीवन का निर्माण भी होता है। प्रवर्तक पन्नालाल की जन्म जयंती पर कहा उन्होंने जहां भी चौमासा किया अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने शासन के अंदर लोगों को समर्पित होने की प्रेरणा द...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि जो नींद लेते हैं वे आत्मगुण खोते हैं लेकिन जो जागते हैं वे आगे जाते हैं। पर्यूषण पर्व मनुष्य को उसकी गलतियों को सुधारने का मौका देता है। ऐसे मौके का लाभ उठा कर जीवन को मंगलमय बना लेना चाहिए। जो गुरु के चरणों में आते हैं परमात्मा बन जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले खुद के अंदर विनय और समर्पण की भावना आनी चाहिए क्योंकि विनय के बिना गुरु का मिलन संभव नहीं है। संसार में आकर मनुष्य पैसे और परिवार के पीछे तो भाग कर पतन पाया लेकिन अब परमात्मा की ओर बढ़ कर उत्थान करने का प्रयास करना चाहिए। इससे पहले उपप्रवर्तक विनयमुनि ने अंतगढ़ सूत्र पढ़ा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आंनदमल छल्लाणी व अन्य लोग उपस्थित थे। मंत्री मंगलचंद खारीवाल ने संचालन किया। इसी बीच शुभचन्द्र , जिनका देवलोकगमन हो गया, को श्रद्धांजलि दी गई। पर्यूषण पर्व नींद से उठने और आगे ज...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन सोमवार को कहा धर्म के मार्ग पर किसी को रुकावट नहीं बनना चाहिए। भगवान कृष्ण ने धर्म के क्षेत्र में लोगों को संबल दिया था। वेे अपने माता पिता के चरणों को ही चारों तीर्थ मानते थे। माता पिता जिनके घर में है समझो चारों धाम उनके पास है। ऐसे में लोगों को तीर्थ धाम जाने की जरूरत ही नहीं है। श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता पिता की जिस भावना से सेवा की उसी भाव से सभी को अपने माता पिता की सेवा कर अध्यात्म की ओर बढऩा चाहिए। मां बाप की सुंदर सेवा करने वाले ही मोक्ष की मंजिल पाते हैं। अपने कर्तव्य को कभी नहीं भूलना चाहिए। परमात्मा का दिव्य जिनशासन संसार के प्रत्येक आत्मा को शांति और आनंद प्रदान करता है। पर्यूषण पर्व के दिवस का एक एक दिन निकल रहा है। इस दिन में अगर मनुष्य तप, ध्यान और धर्म कर ले तो दिन सार्थक बन सकता है। जीवन...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा जीवन को अध्यात्म से जोडऩे का लक्ष्य बनाने पर जो आनंद का अनुभव होता है। यह कहीं नहीं मिल सकता। समर्पण भावना से परमात्मा के चरणों में जाने वाला जीवन को ज्ञानी बना लेता है। जीवन को सफल बनाने के लिए परमात्मा के चरणों में समर्पित होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा दया व्रत कर पर्यूषण पर्व का लाभ लेना चाहिए। परमात्मा की वाणी भाग्यशाली आत्मा को ही सुनने का मौका मिलता है। इसका लाभ लेने से पीछे कभी नहीं हटना चाहिए। अब तक दूसरों की बातें सुनी लेकिन अब परमात्मा की वाणी सुनकर जीवन को सजाने का अवसर आया है। प्रवचन सुनकर दूध में पड़ा हुआ बताशा जैसे घुल जाता है वैसे ही अपना जीवन बदल सकते हैं। सागरमुनि ने कहा आचरण आत्मा को परमात्मा बना देता है लेकिन सबसे पहले श्रमण कर ज्ञानप्रकाश प्राप्त करें। आचरण का लाभ तप के बाद ही मिल पाता है। बिना तपाराधना के कोई भी ...
साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन कहा पर्यूषण आने से घर घर में आनंद छाता है। पर्व और त्योहार हमारे समाज के अंदर हमेशा से चलते आए हैं। त्योहार मनुष्य की इन्द्रियों, मन और शरीर को पुष्ट करते हैं जबकि पर्व मनुष्य के आत्मगुणों को। इससे आत्मा को बहुत बड़ा लाभ होता है। त्योहार पर लोग अच्छे कपड़ा पहनते हैं, लेकिन पर्व के दिनों में त्याग और तप करने की इच्छा होती है। दिल को सद्गुणों से जोडऩे की इच्छा होती है। पर्यूषण पर्व पर लोगों को तप तपस्या कर अपना जीवन सफल बनाने की ओर आगे बढऩा चाहिए। इस आठ दिन में अपनी आत्मा की निर्जरा कर लेनी चाहिए। इसका वास्तविक लाभ तब मिलेगा जब अपने द्वारा कोई भी भूल हुई हो तो उससे क्षमा याचना करलें। छोटा हो या बढ़ा, गलती के लिए क्षमा मांग लेनी चाहिए। पर्यूषण में मनुष्य अपने आत्महित के लिए जो भी करना चाहे कर सकता है। सागरमुनि...