तेरापंथ स्थापना दिवस, गुरु पूर्णिमा एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का हुआ समायोजन Sagevaani.com /चेन्नई: युवामनीषी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ साध्वी गवेषणाश्रीजी के सान्निध्य में ‘तेरापंथ स्थापना दिवस, गुरु पूर्णिमा एवं मंत्र दीक्षा’ का कार्यक्रम जैन तेरापंथ नगर, माधावरम्, चेन्नई में रविवार 21.07.2024 को आयोजित किया गया। डॉ साध्वी गवेषणाश्री ने कहा कि नमस्कार महामंत्र सभी पापों का नाश करने वाला महामंत्र है। इसमें 64 पूर्वों का सार समाहित है। इसके नियमित जप से अनन्त कर्मों की निर्जरा होती हैं। साध्वीश्री ने विभिन्न नव ग्रहों के निवारण के लिए नमस्कार महामंत्र के निर्दिष्ट पदों के जप के बारे में बताया। साध्वीश्री ने नव वर्षिय बालक बालिकाओं को मंत्र दीक्षा प्रदान की। गुरु पुर्णिमा पर कहा कि पानी के बिना नदी, अतिथि के बिना आंगन, पैसे के बिना पॉकेट बेकार है, वैसे ही ...
Sagevaani.com /नवांशहर: स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक माह किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। जैन सेवा संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि आज का राशन वितरण श्रीमती ममता शर्मा उनके बेटे अभिषेक शर्मा के सहयोग से बांटा गया । इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य मेहमान के पहुंचने पर सदस्यों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विराजमान महासाध्वी श्री मीना जी महाराज एवं श्री समृद्धि जी महाराज ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। उन्होंने मंगल पाठ सुना कर सबको आशीर्वाद दिया! इस मौके पर मुख्य मेहमान अभिषेक शर्मा एवं ममता शर्मा ने कहा कि हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में हर संभव ...
बंगा जैन समाज द्वारा चातुर्मास स्थापना के शुभ अवसर पर गुरु पूर्णिमा एवं परिवार दिवस महासाध्वी श्री समर्थ श्री जी महाराज साध्वी श्री समबुद्ध श्री जी महाराज साध्वी श्री साधिका जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़ा ही श्रद्धा भक्ति व सादगी के साथ मनायां गया l महासाध्वी श्री साधिका जी महाराज ने गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भजन फ़रमाया l महासाध्वी श्री समर्थ श्री जी श्री समबुद्ध श्री जी ने परिवार दिवस के अवसर पर कहा क़ी परिवार ईश्वर का धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिए सबसे बड़ा उपहार है, जिसमें मनुष्य भी शामिल है। परिवार और उसके प्यार के बिना व्यक्ति कभी भी पूर्ण और खुश नहीं रह सकता। परिवार वह होता है जिसके साथ आप अपने सभी सुख-दुख साझा कर सकते हैं l सभा के सेक्रेटरी युवा श्रेष्ठी रोहित जैन ने कहा की उत्तर भारतीय परंपरा में जैन धर्म एवं सनातन धर्म में भी यह समय धर्म के लिए समर्पित है l उन्होंने चातु...
Sagevaani.com /चेन्नई: आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री हिमांशुकुमारजी ने कहा कि चातुर्मासकाल मनोरंजन से आत्मरंजन की ओर जाने का समय है, प्रदर्शन से आत्मदर्शन, अंह से अर्हम् बनने, हिंसा से अहिंसा की ओर, साधनों की दुनिया में रहते हुए साधना में जाने का काल चातुर्मासकाल है। तेरापंथ जैन विद्यालय, साहूकारपेट में समायोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशाल धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री ने आगे कहा कि भगवान महावीर ने साधुचर्या को प्रशस्त माना है। वह नवकल्पी विहार करता है। आठ माह के आठ कल्प और वर्षावास का नवमां कल्प। वर्षा ऋतु में जहां बादलों से पाणी वरसता है, वहीं संतों के मुँख से जीनवाणी बरसती है। एक धरती को सरसब्ज करता है तो दूसरा जीवन को। एक बाहर की गर्मी को शांत करता है तो दूसरा भीतर के कषायों को शांत करता है। बादल देख कर किसान या अन्य सामान्य जन प्रसन्न होते है, वही सं...
कोयंबतूर में हुआ मुनिश्री दीपकुमार का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश Sagevaani.com /कोयंबतूर: तमिलनाडु के कोयंबतूर शहर स्थित तेरापंथ भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा–2 का शुक्रवार 19.07.2024 को चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। राजगुरु अपार्टमेंट से करीब 8:50 बजे विहार कर 9:11 बजे भवन में मुनिदय का रैली के साथ प्रवेश हुआ। कोयम्बटूर के अलावा आसपास के एवं विजयनगर, बेंगलुरु इत्यादि क्षेत्रों के अच्छी संख्या में श्रावक समाज उपस्थित था। मुनिश्री दीपकुमारजी ने कहा कि चातुर्मास का समय धर्मध्यान की सीजन का समय है। इस समय जैसे आसमान में बादल मंडराते हुए दिखाई देते हैं, तो लोगों का हृदय प्रफुल्लित हो जाता है। इस प्रकार इस समय संतजन आचार्यवर द्वारा निर्धारित क्षेत्र में चातुर्मासिक प्रवेश करते हैं, तो श्रावक समाज में नए उल्लास का संचार हो जाता है। चातुर्मास का ...
विशिष्ट मंत्रोच्चारण के साथ हुई वर्षावास स्थापना Sagevaani.com /चेन्नई: जैन तेरापंथ नगर, माधावरम्, चेन्नई के तीर्थंकर समवसरण में साध्वीश्री डा.गवेषणाश्रीजी ने शनिवार, चातुर्मासिक चौवदस के अवसर पर उपस्थित धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जैन धर्म का विशिष्ट दिन है। हिंदू धर्म में भी आषाढ़ शुक्ला एकादशी से कार्तिक शुक्ला एकादशी तक के चार महिनों का विशेष महत्व है, इसे चातुर्मास कहते है। इन चार महिनों में मुख्यतः व्रत, उपवास तप आदि विशेष आराधना के प्रयोग, अर्हत् वाणी श्रवण आदि किये जाते है। ज्ञान, साधना का चिंतन, मनन, निदिध्यासन चातुर्मास में ही होता है। किसी चीज का खर्च करें, तो उसका संचय भी आवश्यक है। संचय के बिना खर्च कैसे करे? हम पुण्याई का भोग तो कर रहे है, पर पुनः संचित नहीं करेंगे तो? इस चातुर्मास में कर्मों की विशेष निर्जरा करते हुए चातुर्मास को सफल बनाना है। विशिष्ट मंत्रो...
राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा राजस्थान रत्न के सुभाषचंद रांका प्रस्तुति “राजस्थानी ओलिम्पयाड” तथा पावर्ड बाय राजस्थान रत्न मोहन गोयंका फाउंडेशन के अंतर्गत बाक्स क्रिकेट 21 जुलाई को रविवार को SPR टर्फ ग्राउंड में होगा। तैयारियों के लिए SPR में सभी कप्तानो के साथ मीट 18 जुलाई को रखी गई। ज्ञानचंद कोठारी द्वारा प्रार्थना के पश्चात मीटिंग की शुरुआत की गई। सह चेयरमैन अनुराग महेश्वरी ने सभी का स्वागत किया। बाक्स क्रिकेट के को आर्डिनेटर अरूण डागा व अभिषेक सुदा ने क्रिकेट के नियमों की जानकारी दी। नीर्मल नाहटा ने सभा का संचालन किया। कन्वेनर अजय नाहर ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कमीशनर V. नन्दकुमार उद्घाटन करेंगे। मेडिसेल्स कंपनी बाक्स क्रिकेट के स्पान्सर है। ओलंपियाड चेयरमैन अशोक मुंदड़ा ने बताया कि बाक्स क्रिकेट का फाइनल 28 जुलाई को SPR ग्राउंड में होगा। जेबीए सुपर चैलेंजर्स, द बॉयज, ...
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ( पूर्वी क्षेत्र) श्री जैन दिवाकर सामयिक साधना भवन, महावीर नगर इन्दौर साध्वी मण्डल का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आचार्य सम्राट ध्यान योगी श्री शिव मुनि जी महाराज, उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री सुभद्र मुनि जी महाराज एवं संयम शिरोमणि जैन भारती श्री सुशील कुमारी जी महाराज की शिष्या सेवाभावी श्री सौरभ जी महाराज की सुशिष्या सरलात्मा मृदु स्वभावी श्री शीतल जी मा सा, साध्वीरत्ना श्री सौम्याजी मा सा, साध्वीरत्ना श्री समृद्धिजी मा सा, साध्वीरत्ना श्री श्रुतिजी मा सा, साध्वीरत्ना श्री स्वस्तिकाजी मा सा का चातुर्मास हेतु स्थानक में मंगल प्रवेश आज दिनांक 17/7/24 को 8:45 पर संपन्न हुआ। *इसके पूर्व भव्य मंगल प्रवेश जुलूस प्रातः 8:00 बजे श्री विनोदजी जैन CA , विनीताजी जैन के निवास 218-219 गोयल नगर (नर्मदा भवन के पास) से प्रारंभ होकर गोयल नगर , महावीर न...
Sagevaani.com /सिरसा। चातुर्मास के शुभारंभ पर सिरसा के रोड़ी बाजार में स्थित जैन स्थानक में जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश करवाया गया। मंगल प्रवेश से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जोकि शहर के सी ब्लॉक से शुरू हुई और शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रोड़ी बाजार स्थित जैन स्थानक में पहुंची। इस मौके पर एसएस जैन सभा के प्रधान मनोहरलाल जैन ने बताया कि आज से चातुर्मास शुरू हो गया है और जैन संतों का जैन स्थानक में मंगल प्रवेश करवाया गया है। जैन साध्वियां यहां आगामी चार माह तक रहकर प्रवचन करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रवचन का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। जैन ने बताया कि चार माह तक जैन साध्वियां यहां भगवान महावीर के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने व पाखंड से दूर रहने का संदेश देंगी। उन्होंने बताया कि ये जैन साध्वियां तप, त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति हंै और बिना किसी मोह माया व लालच के प्रवचन करती...
आज परम पूज्य, परम श्रद्धेय, श्रमण संघीय प्रथम आचार्य भगवन,श्री आत्मा राम जी महाराज के *पौत्र शिष्य एवं वाचना आचार्य, *वरिष्ठ उपाध्याय, श्री मनोहर मुनि जी महाराज के *सुशिष्य रत्न श्रमण संघीय वर्तमान ध्यान योगी युग प्रदान आचार्य भगवन डॉ श्री शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुवरती सर्व धर्म दिवाकर, “भारत संत गौरव, उप प्रवर्तक, श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा -3 एवं आगम ज्ञाता प्रबल पुरुषार्थी महासाध्वी श्री राजेश्वरी जी महाराज की सुशिष्या सरलमना तपोनिधि मौनसाधिका अनथक पराक्रमी श्री सुलक्षणा जी महाराज की सुशिष्या प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा -5 का श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक से वर्ष 2024 चातुर्मास हेतु भव्य शुभ मंगल प्रवेश जैन स्थानक गुड़ मंडी जालंधर में चतुर्विध संघ के साथ हुआ। पंजाब कैबिनेट वित्त, आबकारी -कराधान योजना मंत्री पंजाब सरकार सरदार हरपाल सिंह चीमा जी विशेष र...
Sagevaani.com /चेन्नई: आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री हिमांशुकुमार ने तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऋतुओं में वर्षाकाल सबसे अच्छा मौसम होता है। अन्य मौसमों में जहां आमोद प्रमोद की प्रमुखता रहती है, वहीं वर्षाकाल जीवन में उन्नति का काल होता है। भौतिकता में जहां वर्षाकाल में नई फसलों से वसंत में बहार आती है, तो आध्यात्मिक क्षेत्र में इस समय साधु-साध्वियां एक स्थान पर स्थिर हो जाते है। उनके सान्निध्य का प्रलम्ब लाभ जनता को भी मिलता है। साधु-साध्वीयों के सान्निध्य में साधना आराधना कर अपने आत्मोत्थान की दिशा में प्रगति करने का अवसर मिलता हैं। मुनिप्रवर ने कहा कि ‘2024 का यह चातुर्मास चॉइस का चातुर्मास बने।’ कुछ कार्य पंसद के होते है, तो कई कार्यों को ही हमारी पंसद बनानी चाहिए। जो हमारे लिए श्रेय हो, श्रेष्ठ हो, उस पसंद ...
पंजाब सिंहनी जैन भारती कंठ कोकिला महासाध्वी श्री मीना जी महाराज क़ी सुशिष्या हरफ़नमौला महासाध्वी श्री समर्थ श्री जी महाराज परम विचक्षण महासाध्वी श्री सबुद्ध श्री जी महाराज परम सेवाभावी श्री साधिका जी म. आदि ठाणे- 3 जी का चातुर्मास 2024 हेतु जैन स्थानक बंगा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया l एस एस जैन सभा बंगा के महामंत्री युवा श्रेष्ठी रोहित जैन ने बताया की महासाध्वी श्री समर्थ श्री जी महाराज ठाणे 3 जी का आज सुबह श्रीमती अनीता जैन जी श्री राहुल जैन जी जैन सभा सहसचिव शुभम जैन जी के निवास स्थान से सरांफा बाजार आज़ाद चौक मेन रोड होते हुए जैन स्थानक बंगा में पधारे l रास्ते में महिला मण्डल प्रधान श्री चन्दन माला जैन संजीव जैन राजीव जैन , समाज सेवक श्री रवि भूषण गोयल साहिल गोयल श्रीमती पुष्पलता जैन अरुण जैन जी द्वारा शोभायात्रा में चल रहे भक्तगणो को प्रभावाना प्रसाद स्वरूप बाँटा गया l श्री महावी...