*तत्त्व का अर्थ है पदार्थ, पारमार्थिक वस्तु या सत्।* *तत्त्व शब्द ‘तत्’ शब्द से बना है। संस्कृत भाषा में तत् सर्वनाम शब्द है। सर्वनाम शब्द सामान्य अर्थ के वाचक होते हैं। तत् शब्द में भाव अर्थ में ‘त्व’ प्रत्यय लगाने से तत्त्व शब्द बना है। जैनदर्शन में तत्त्व, सत्त्व, सार, द्रव्य, अर्थ और यथार्थ आदि एकार्थक एवं पर्यायवाची शब्द के रूप में प्रयुक्त हुए हैं। यहां मूल चार शब्द हैं- सत्, द्रव्य, तत्त्व और पदार्थ। तत्त्वार्थ सूत्र में ‘सत् द्रव्य लक्षणं’ कहकर सत् और द्रव्य को पर्यायवाची माना गया है। अस्तित्व की दृष्टि से जो मूल वस्तु या द्रव्य है वही तत्त्व है, जिसे हम द्रव्य भी कहते हैं। इनकी संख्या छः है।* *जैन दर्शन में सत्, तत्त्व, अर्थ, द्रव्य, पदार्थ, तत्त्वार्थ आदि शब्दों का प्रयोग प्रायः एक ही अर्थ में किया गया है अतः ये शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं...