Blog

मानवता की राह फूलो नहीं बल्कि काटो भरी: साध्वी धर्मलता

मानवता की राह फूलो नहीं बल्कि काटो भरी होती है। फूल तो स्वभाव से कोमल होता है पर शूल को कोमल बनाना आपकी विशेषता को दर्शाता है। यही गुण गुरुदेव सौभाग्यमालजी में भरे पड़े थे। ताम्बरम में विराजित साध्वी धर्मलता ने अपने प्रवचन में कहा की हमे खुद को ऐसा बना चाहिए जिससे की शूल भी फूल में बदल जाए। जन्म तिथि और पुण्य तिथि महापुरषो की मनाई जाती है। महापुरुष धरती पर महावीर का सन्देश सुनाने हेतु अवतरित होते है। साध्वी ने श्री सौभाग्यमालजी की 34वी पुण्य तिथि पर कहा की उनका जन्म 1953 में हुआ था। जब वो दो वर्ष के तभी उनके ऊपर से माता पिता का साया उठ गया। इसके बावजूद उन्होंने धर्म का मार्ग अपनाया। वे अपने प्रवचन में गीता, बाइबिल, कुरआन आदि ग्रन्थ का उल्लेख करते थे। उनका कहना था की मनुष्य को धर्म विशेष को नहीं बल्कि उसकी अच्छाइयों को स्वीकार करना चाहिए। श्रमण संघ की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

ज्ञान रुपी धन का हो विकास : आचार्य श्री महाश्रमण

उपासकों को निरवध, लोकोत्तर कार्य करने की दी पावन प्रेरणा किड्सजोन (KIDZONE) का हुआ उद्घाटन ज्ञान दो प्रकार का होता है – प्रत्यक्ष ज्ञान और परोक्ष ज्ञान| ज्ञान एक ऐसा तत्व है, जो प्रकाश करने वाला होता है, प्रकाशवान हैं| किसी भी प्रकार का ज्ञान क्षयोपशम या क्षायिक भाव से होता है| शस्त्र का ज्ञान भी ज्ञान होता है, जैसे शस्त्र को कैसे चलाना| ज्ञान आत्मा की उज्जवलता से प्राप्त होता हैं, पर उसका उपयोग कैसे हो? उसके साथ मोह जुडने से व्यक्ति सावध (पापकारी) कार्य कर लेता हैं| ज्ञान की जानकारी निरवध हैं, उपरोक्त विचार माधावरम् स्थित महाश्रमण समवसरण में श्रद्धालुओं के समक्ष ठाणं सुत्र के दूसरे अध्याय का विवेचन करते हुए आचार्य श्री महाश्रमण ने कहे| प्रत्यक्ष ज्ञान सीधा आत्मा से जुड़ा हुआ होता है, इन्द्रिय निरपेक्ष होता है| पच्चीस बोल के नवमें बोल में पांच ज्ञान बताये गये हैं| इनमें से मति ज्ञान ...

विपदा में संरक्षण देने वाला ही सच्चा मित्र: कपिल मुनि

चेन्नई. गोपालपुरम स्थित छाजेड़ भवन में विराजित कपिल मुनि के सानिध्य में रविवार को सर्व सिद्धि प्रदायक भक्तामर स्तोत्र जप अनुष्ठान हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जप अनुष्ठान के बारे मुनि ने बताया कि जप जीवन की अनमोल निधि है। जप से पवित्र आभामंडल का निर्माण होता है जो कि व्यक्ति के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। प्रतिदिन नियमित रूप से चेतना की विशुद्धतम अवस्था को प्राप्त परमात्मा को नमन और उनके सद्गुणों का स्मरण करने से नमस्कार पुण्य का लाभ अर्जित होता है जिससे व्यक्ति की आंतरिक और बाहरी समृद्धि का विस्तार होता है। मुनि ने प्रवचन में कहा जिन्दगी में क्रांति और चेतना के रूपांतरण के श्रेष्ठतम विकल्प है – संत समागम और वीतराग वाणी का श्रवण। संत समागम से जीवन जीने की समुचित कला का ज्ञान मिलता है। आध्यात्मिक बल को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। संसार में शक्ति के ...

36 लाख महामंत्र जाप से आचार्य आनन्दऋषि जन्मोत्सव शुरू: प्रवीणऋषि

चेन्नई. पुरुषवाक्कम स्थित एएमकेएम में रविवार को उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि एवं तीर्थेशऋषि के सानिध्य में आचार्य आनन्दऋषि का 119वां जन्मोत्सव शुरू हुआ। आगामी 12 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन 36 लाख नवकार महामंत्र का जाप और साथ ही ध्यान साधना कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उपाध्याय प्रवर ने कहा नवकार महामंत्र के प्रभाव से भवी जीवों के रोग व दुखों का शमन और प्रगति व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। नवकार के श्रवण और जप से संसार में विपदाओं से त्रस्त प्राणियों में नव ऊर्जा का संचार कर उनका जीवन मंगलमय बनता है, उन्हें मोक्ष मार्ग पर ले जाता है। इसी के साथ श्री एस.एस. जैन संघ, नॉर्थ टाउन, पेरम्बूर द्वारा णमोत्थुणं जाप हुआ जबकि सोमवार को एकासन दिवस एवं मंगलवार को चातुर्मास समिति द्वारा विïद्या साहित्य दान कार्यक्रम होगा। महोत्सव के अंतर्गत 5 से 12 अगस्त तक अनेक कार्यक्रमा आयोजित होंगे। इसके ...

नम्रता से सरलता का जन्म होता है: आचार्य पुष्पदंतसागर

चेन्नई. कोंडीतोप स्थित सुंदेशा मूथा भवन में विराजित आचार्य पुष्पदंतसागर ने कहा सज्जन वही है जो साधु प्रेमी है, शांत है, धर्म एवं चारित्र प्रेमी है। दुर्जन वही है जो साधु निंदक व धर्म विरोधी है, आचरणहीन व दूसरों से ईष्र्या-द्वेष रखता है। संसार प्रेमी व विषयभोगी है। मिट्टी शरीर से बेहतर है, वह अन्न, जल व शरण देती है। शरीर का सदुपयोग करने वाले को बुरे विचार नहीं आते, परिवार का हित सोचने व करने वाले के मन में विचार गलत कभी नहीं आते। आत्मशक्ति सबसे बड़ा पावर है जो सबको शक्तिमान बनाता है। शक्ति के सारे पुर्जे आत्मशक्ति से ही चल रहे हैं। शरीर का गलत उपयोग करके आदमी पत्थर जैसा बन जा सकता है एवं सदुपयोग कर सबको प्रकाशित कर सकता है। प्रतिदिन टीवी पर विकथाएं तो देखने को मिलती हैं लेकिन सत्पुरुषों की कथाएं बहुत मुश्किल से देखने को मिलती हैं। महापुरुषों की कथा से मन कभी नहीं भरता बल्कि पुण्य की वृद्धि ...

छुआछूत मानना-अपनाना शर्मनाक: राष्ट्रसंत कमल

महावीर सदन में जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा अधिवेशन कोलकाता. छुआछूत को मानना-अपनाना शर्मनाक है और यह साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है। मानव की शारीरिक रचना समान है, सभी के शरीर में खून लाल है और जन्म के समय किसी के सिर पर कोई जाति नहीं लिखी होती। मानव जाति एक है लेकिन किसी कुल में जन्म लेने मात्र से किसी को हीन अथवा किसी को महान मान लेना घोर अज्ञानता का प्रतीक है। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महावीर सदन में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली युवा शाखा के अधिवेशन को संबोधित करते हुए शनिवार को यह उद्गार व्यक्त किए। अधिवेशन के दौरान युवाओं ने जाति से ऊपर उठकर मानवता का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मानव जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। मुनि ने वर्ण व्यवस्था परंपरा पर कहा कि चारों ही वर्ण हमारे अंदर छिपे हुए हैं। जब शरीर की सफाई करते हैं तब शूद्र हैं, लेनदेन करते समय वणिक, ...

सत्य का साथ नहीं छोडऩा चाहिए: साध्वी कुमुदलता

हर परिस्थिति में सत्य की राह पर चलें चेन्नई. अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी कुमुदलता ने शनिवार को प्रवचन में अणुव्रतों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्सान को किसी भी परिस्थिति में सत्य का साथ नहीं छोडऩा चाहिए। सत्य की राह पर चलकर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भगवान श्री रामचंद्र का जीवन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि श्रीराम ने सत्य और मर्यादा का दामन नहीं छोड़ा इसलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए और पूजनीय बन गए। हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य की राह चुननी चाहिए और असत्य को जीवन से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा रविवार को उपाध्याय केवल मुनि की जयंती मनाई जाएगी। इसलिए सभी भक्तगण अपने बच्चों को लेकर अवश्य आएं ताकि उनको भी उपाध्याय केवल मुनि के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी हासिल हो सके। साध्वीवृन्द की निश्रा में गुणानुवाद सभा ...

जिस कार्य से कर्मों को तपाया जाए वही तप है:

चेन्नई. ताम्बरम में विराजित साध्वी धर्मलता ने प्रवचन में तप का अर्थ बताते हुए कहा जिस कार्य से कर्मों को तपाया जाए वही तप है, इच्छाओं पर नियंत्रण करना तप है। उन्होंने कहा तप एक लिफ्ट के समान है जो एक मंजिल से दूसरी मंजिल की ओर ले जाती है और अंत में जीवात्मा मोक्ष की सिद्धि पर आरूढ होकर भव भ्रमण से मुक्ति प्राप्त करता है। साध्वी ने कहा तप एक रामबाण औषधि है जिससे बड़े-बड़े रोग भी मिट सकते हैं। कर्म रूपी मैल से आत्मा को शुद्ध करने की ताकत तपस्या में ही है। तप से कभी निदान नहीं करना चाहिए।

मन को वश में करना जरूरी: आचार्य पुष्पदंत सागर

चेन्नई. कोंडितोप में चातुर्मासार्थ विराजित आचार्य पुष्पदंत सागर ने प्रवचन में कहा, राग-द्वेष का सबसे बड़ा कारण मन होता है। मन पर अंकुश लगाना और इसे संयम से बांधना जरूरी है। अगर हमने मन को अपने वश में कर लिया तो इस भव सागर से तरना संभव है। आचार्य ने कहा जब ओस की बूंद कमल पत्र पर ठहरती है तो वह मोती के समान चमकती है। परमात्मा उस कमल पत्र के समान है और भक्त ओस की बूंद। भक्त को परमात्मा की शरण मिलते ही दिव्यता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा हमारा शरीर भी ओस की बूंद की तरह कमजोर और क्षणिक टिकने वाला है फिर भी इंसान नश्वर दुनिया के पीछे पागल है। शरीर का उपयोग कैसे किया जाए यह हम पर निर्भर है। यदि इसका सदुपयोग किया जाए तो सोना बन सकता है और दुरुपयोग किए जाने पर मिट्टी से भी बदतर। इस लिए हमें शरीर का सदुपयोग करना चाहिए। आचार्य ने कहा नकारात्मक विचार जीवन के उत्साह को कम कर देते हैं और सकारात्मक ...

सेवा करने वाले को विनयवान होना आवश्यक: साध्वी धर्मप्रभा

चेन्नई. एम.के.बी. नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने शनिवार को कहा कि धर्म में पुरुषार्थ करना बहुत कठिन है क्योंकि संसार में कई ऐसे भी इंसान होते हैं जिन्हें धर्म की जानकारी नहीं होती है और कुछ ऐसे भी जिनको धर्म की जानकारी तो है लेकिन वे अपने तन या मन की दुर्बलता के कारण धर्म में पुरुषार्थ नहीं कर सकते। बहुत ही विरली आत्माएं होती हैं जो धर्म को जानती भी है और पुरुषार्थ भी करती है। ऐसी आत्माएं ही कर्मों के मैल को जलाकर स्वयं के भीतर ज्ञान की अखंड ज्योति जला सकती हैं। साध्वी ने कहा वैयावच्च यानी सेवा करना व्रतों और तपों में सबसे बड़ा तप है। सेवा धर्म एक ऐसा आभूषण है जिसको अंगीकार करने वाले को परम समभावी और विनयवान बनना आवश्यक है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा त्याग के बिना सच्ची शांति नहीं मिल सकती, क्योंकि जब तक आत्मा पर कर्मों का मल लगा होता है तब तक आत्मा को शांति और अनन्त सुख की प...

मोक्ष प्राप्ति में सम्यक्त्व आवश्यक : आचार्य श्री महाश्रमण

श्रद्धा और तत्व को समझ कर सम्यक्त्व स्वीकार करने की दी पावन प्रेरणा महातपस्वी के सान्निध्य में बह रही तप की अविरल गंगा माधावरम स्थित महाश्रमण समवसरण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री महाश्रमणजी ने ठाणं सुत्र के दूसरे अध्याय का विवेचन करते हुए कहा कि दर्शन के दो प्रकार बताए गए हैं, सम्यक् दर्शन और मिथ्या दर्शन। वैसे दर्शन शब्द के अनेक अर्थ होते हैं, एक अर्थ है देखना, जैसे मैने गुरू या चारित्र आत्माओं के दर्शन किये। दूसरा अर्थ है प्रदर्शन यानि दिखावा, तीसरा अर्थ है सिद्धांत जैसे जैन दर्शन, बौद्ध दर्शन, भारतीय दर्शन इत्यादि दर्शन का चौथा अर्थ है। आँख (लोचन) जिसके द्वारा देखा जाए, दर्शन का पाँचवा अर्थ है सामान्यग्राही बोध (सामान्य ज्ञान) जैसे पच्चीस बोल के नवमें बोल में चार दर्शन बताये गये हैं। दर्शन का छठा अर्थ होता है तत्वरूचि यानि श्रद्धा, आस्था, आकर्षण। आचार्य श्री ने आगे बताया क...

कड़वी बोली से उत्पन्न होता है राग-द्वेष: गौतममुनि

चेन्नई. मनुष्य का प्रत्येक कार्य अगर आत्मा से हो तो वह दूसरों को भी आनंद प्रदान करता है। साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने शनिवार को कहा कि जीवन में जिस चीज के करने से आत्मा को शांति और आनंद मिले वही करना चाहिए। दुख देने वाले चीजोंं से दूरी बना कर रखनी चाहिए। लेकिन गलत भाव से दूसरों में भी राग द्वेष की भावना उत्पन्न होती है। जीवन मेंं कोई भी कार्य करने से पहले मन में सरलता होनी चाहिए। अपने द्वारा कहा हुआ एक भी गलत शब्द दूसरों के मन में राग द्वेष की भावना उत्पन्न कर सकता है। इसलिए मनुष्य को किसी के सामने कुछ भी बोलने से पहले बहुत बार सोचने की जरूरत होती है। किसी को चुभने वाले शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा मीठे शब्द का ही प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि एक कड़वा शब्द जीवन भर के रिश्ते को पल भर में खत्म कर सकता है। शब्दों में बहुत ताकत होती है और उस ताकत...

Skip to toolbar