श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में महासती डा प्रियदर्शनाजी म.सा के 68 दिवसीय संथारा पूर्वक देवलोकगमन हो जाने पर चार लोगस्स का ध्यान करते हुए गुणानुवाद किये गए | श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने कहा कि ऋषि परम्परा के श्रमण संघीय आचार्य पूज्यश्री आनंदऋषिजी म.सा के आनंद उज्वल प्रमोद कुल की ज्येष्ठ महासतीजी विदुषी उपप्रवर्तिनी डा. पूज्यश्री प्रियदर्शनाजी म.सा जिनको छोटे बाई म.सा के नाम से भी जाना जाता हैं, उन्होंने गुरुवार 21 मई को सायं काल करीब 4 बजे 68 दिवसीय संथारा पूर्वक समाधिमरण वरण किया | महासती को कोथरुड, पुणे,महाराष्ट्र में 68 दिनों पूर्व रविवार 16 मार्च 2025 के सुबह 9:35 बजे महाराष्ट्र प्रवर्तक श्री कुंदनऋषिजी म.सा के मुखराविंद से सजग अवस्था में सावज्ज संथारा व्रत के पच्चक्खान कराए गए थ...
आत्मा को सजाने का प्रयास करो, शरीर को नही- उपाध्याय प्रवर, अर्हम विज्जा प्रणेता पु. प्रविणऋषिजी म.सा. का उद् भोदन! आज उपाध्याय प्रवर पु . प्रविणऋषिजी म. सा. एवं मधुरगायक पु. तिर्थेष ऋषिजी म. सा. का आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे भव्य स्वागत किया गया ! श्री संघ के पदाधिकारी गण, “ जिनेश्वरी” मंडल, चंदनबाला महिला मंडल, बहु मंडल , गुरु आनंद प्रार्थना मंडल एवं श्री संघ के सदस्य परिवारो द्वारा गुरुभगवंतो का स्वागत किया गया! पिपंरी चिॅचवड एवं पुना परिसर के अनेक जैन श्रावक संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे! मधुर गायक पु तिर्थेष ऋषिजी म.सा. ने सुंदर स्तवन पेश किया! अपने उद्भोदन मे उपाध्याय प्रवरश्री जी ने आत्मा और शरीर की सुंदर शब्दो मे तुलना की ! ज्यो शरीर नश्वर है उसे सजाने का काम हम करते है, आत्मा के और हम ध्यान नही देते! आत्मा अमर है उसपर हम ने चिंतन करना चाहिये! आत्मा को सजाना च...
स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में रत्न स्वर्ण वर्ष के अंतर्गत नवकार महामन्त्र दिवस पर नौ संकल्प पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम रविवार दिनांक 8 जून 2025 को सम्पन्न हुआ | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के चिन्तन रुपी नौ संकल्पों का विस्तृत विवेचन करते हुए अनुप्रेक्षा की | नौ संकल्प के अंतर्गत पानी बचाने का संकल्प,एक पेड़ मां के नाम लगाने,स्वच्छता का मिशन,वोकल फॉर लोकल, भारत देश दर्शन के अंतर्गत संस्कृति परम्परा को जानना प्राकृतिक खेती को अपनाना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुए खान-पान,योग और खेल को जीवन का अंग बनाना, दीन-दुःखी की मदद करना उपरोक्त नौ संकल्पों को विस्तृत रुप से समझाते हुए अपनाने की प्रेरणा की गई | श्रावक संघ के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के मार्मिक चिन्तन...
क्रियोद्वारक परम तेजस्वी कीर्ति निष्पृही बाल ब्रह्मचारी आचार्य पूज्यश्री रत्नचंद्रजी म.सा का 180 वां स्मृति दिवस आज मंगलवार 10 जून 2025, ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी को तप-त्याग पूर्वक गुणगान करते हुए आराधना दिवस के रुप मे साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने श्रुतधर खण्ड का वांचन किया | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने राजस्थान के कुड़ ग्राम मे श्रावक लालचन्द्रजी व श्राविका हीरादेवीजी के यहां जन्मे बालक रत्नचंद्रजी के नागौर मे बाल्यकाल, दृढ़ वैराग्य, आचार्य भगवन्त पूज्यश्री गुमानचन्द्रजी म.सा के सानिध्य व चरित्रमय जीवन का परिचय व पद के प्रति निष्पृहता भाव का वर्णन करते हुए कहा कि पूज्यश्री रत्नचंद्रजी म.सा ने गुरुदेव आचार्य गुमानचन्द्रजी म.सा के देवलो...
लाडनूं नागरिक परिषद ,चेन्नई का 28वॉ वार्षिक अधिवेशन समायोजित परिषद् के इतिहास में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष Sagevaani.Com /चेन्नई : लाडनूं नागरिक परिषद, चेन्नई का 28वॉ वार्षिक अधिवेशन रविवार को हीरावत पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन का आरम्भ सदस्यों द्वारा नमस्कार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष श्री तरुण दुगड़ ने स्वागत भाषण में अपनी समिति व सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री अंकुर खटेड ने विगत वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री अभय बैद आय- व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आगामी सत्र की अध्यक्षा श्रीमती वनिता पगारिया का पूरे सदन ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ बहुत ही उत्साह व गर्मजोशी से स्वागत किया, परिषद् के 28 वर्ष के इतिहास में पहली बार एक महिला अध्यक्ष के रूप में चुनी गई हैं। तत्पश्चात वर्तमान टीम ने ...
शिक्षा और सेवा का संगम: जीतो चेन्नई द्वारा भव्य छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह संपन्न जीतो चेन्नई चैप्टर फाउंडेशन द्वारा 8 जून 2025 को भवन्स स्कूल ऑडिटोरियम में एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी जैन विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन किया गया। यह समारोह प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की भावना का उत्सव था, जिसमें समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति, दानदाता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपालजी अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सोच को व्यापक बनाएं और जीवन में निरंतर सीखते रहने की आदत अपनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल समाज ही नहीं, बल्कि देश का भी भविष्य हैं, और उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार व वैश्विक स्तर पर सक्षम नागरिक बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री अजीत प्रसाद जैन ने सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और नैतिक ...
संघ समाज निर्माण के लिए कान पकड़ने वाला एवं हाथ पकड़ने वाला जरुरी है- उपाध्याय प्रवर अर्हम विज्जा प्रणेता गुरुवर प्रविण ऋषिजी का उद् भोदन! माऊली गार्डन में हुआ भक्तिपुर्ण स्वागत! औंध- आज औंध-बाणेर-बालेवाडी- पाषाण-पिंपले नीलख (ABBPPSS) जैन श्रावक संघ द्वारा राष्ट्रसंत आचार्य सम्राट 1008 पु आनंदऋषिजी म.सा. के लाड़ले शिष्य उपाध्याय प्रवर अर्हम विज्जा प्रणेता पु. प्रविण ऋषिजी म.सा एवं मधुर गायक तिर्थेश ऋषिजी म.सा. भव्य स्वागत किया गया! आयोज को द्वारा गुरुदेव से निवेदन किया गया कि श्री संघ कैसा होना चाहिये इसपर अपनी बात रखे! औंध-बाणेर-बालेवाडी-पाषाण- पिंपले निलख यह नया श्री संघ है! गुरुदेवने अपने उद् भोदन मे श्री संघ के लिए त्रिसुत्री का एहलान करते विजन गोल और सकारात्मक सोच सामने रख संघ निर्माण हो! तोड़ना भी हैं और जोड़ना भी है ! ग़लत सोच, नकारात्मक भाव, ग़लत विचार धारा को तोड़ना हैं और संघ समा...
मंगल भावना एवं ज्ञानशाला संवर्धन कार्यक्रम भी हुए समायोजित Sagevaani.com /चेन्नई: आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री उदितयशाजी ठाणा 4 के सान्निध्य में तेरापंथ सभा उत्तर चेन्नई की आयोजना में तेरापंथ भवन, तंडियारपेट में ‘एक्शन विदाउट रिएक्शन’ – कार्यशाला का रविवार को आयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र समुच्चारण से शुभारम्भ कार्यक्रम में समुपस्थित धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए साध्वीश्री उदितयशाजी ने कहा कि मनुष्य जीवन में स्वाभाविक रूप से कम या ज्यादा क्रिया की प्रतिक्रिया होती ही है, एक्शन का रिएक्शन होता ही है। वैसे दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं है। जब हम संभलते हैं, सहज होते हैं, अपने आप को तराशते हैं, तो हर क्रिया की प्रतिक्रिया में भी कुछ अच्छा ढूंढ लेते हैं और अपना नव निर्माण कर लेते हैं। साध्वीश्री ने वीतराग कल्प आचार्य श्री मघवागणी जी, आचार्य श्री महाप्रज्...
आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी पूज्य व्याख्यात्री महासतीजी श्री ज्ञानलताजी म.सा. का जोधपुर राजस्थान में 3 जून 2025 को रात्रि 8.45 बजे देवलोकगमन हो जाने पर स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में गुणानुवाद किये गए | स्वाध्याय भवन साहूकारपेट चेन्नई में वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने महासतीजी ज्ञानलताजी म.सा के चेन्नई में वर्ष 2011 के मरलेचा गार्डन वेपेरी व 2013 के इन्द्रप्रस्थ,अयनावरम चातुर्मास की विशिष्ठ उपलब्धियों व संस्मरणों का उल्लेख करते हुए गुणगाण किये | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने गुणानुवाद करते हुए कहा कि उनका जन्म वर्ष 1964 में पारसमलजी छोटीबाईजी बोहरा के यहां कांचीपुरम तमिलनाडु में हुआ व उनकी जैन भागवती दीक्षा मद्रास में 19 दिसम्बर 1983 को एस एस जैन बोर्डिंग होम माम्बलम में आचार्य पू...
कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी उदितयशाजी ठाणा 4 के सान्निध्य में तेरापंथ सभा की आयोजना में माण्डोत गार्डन, तंडियारपेट में ‘प्लग इनटू रूट, टू गेट बेटर फ्रूट’ – कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को आयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र समुच्चारण के पश्चात सभा सदस्यों ने मंगलाचरण गीत प्रस्तुत किया। समुपस्थित धर्मसंघ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए साध्वी उदितयशा ने कहा कि हमारी शक्ति का स्त्रोत संगठन में ही निहित है। हमारा प्रत्येक कदम, प्रत्येक चिंतन, प्रत्येक व्यवहार संगठन को मजबूत बनाने में हो। आचार्य भिक्षु का यह तेरापंथ धर्मसंघ समर्पण का संगठन है। उसका प्राणतत्व है- अहम विलय, अंहकार विसर्जन। हम पद, अधिकारों की अपेक्षा हमारे चिन्तन के दायरे को विस्तृत बनाकर संघ सेवा में योगभूत बने। परिवार हो या सामाजिक,...
श्रमण संघीय उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री अमरमुनिजी म.सा. के संयम अमृत महोत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर श्रमण संघीय उपप्रवर्तक प. पू. भोले बाबा श्री पंकजमुनिजी म.सा. एवं दक्षिण सूर्य, अमर शिष्य प. पू. श्री वरूणमुनिजी म.सा. की पावन प्रेरणा से 5 जून 2025, गुरूवार को सम्पूर्ण भारतवर्ष में 7500 वृक्षारोपण का भव्य विराट आयोजन अखिल भारतीय श्रुताचार्य श्री गुरू अमर संयम अमृत वर्ष आयोजन समिति के तत्त्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन समिति के चेयरमेन श्री महेन्द्रजी जैन – दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनन्दमलजी छल्लाणी-चेन्नई, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामनिवासजी जैन, दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री श्री बाबू शेठ बोरा – अहमदनगर, वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री लहरसिंहजी सिरोया – राज्यसभा सदस्य – बेंगलूरू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रविजी जैन – दि...
सबोके प्रति दया, करुणा, वात्सल्य, प्रेम है वे ही भवि आत्मा है- सौम्य साधिका पु. पुण्यस्मिताजी म.सा. आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे महाराष्ट्र प्रवर्तिनी पु. प्रतिभा श्री जी की सुशिष्याएं सौम्य साधिका पु. पुण्यस्मिताजी, ओजस्वी वक्ता प्रणिधी जी म.सा. ज्ञान पिपासु संप्रज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 3 सातापुर्वक विराजमान है! आज के प्रवचन मे पु. पुण्यस्मिताजी म.सा. ने भवि आत्मा किसे कहते है उसकी परिभाषा समजायी! छ काया की रक्षा यह हमारा परम कर्तव्य है! उपयुक्त वस्तुओं की हमें मर्यादा करनी होगी! जल है तो जीवन है उसका उपयोग सॅंभालकर किया जाय आदि बाते उदभोतित की! पु. प्रणिधी म.सा. का भी प्रवचन हुआ! जल का वापर आवश्यक उतना ही हो! एक लोटा पानी सिर्फ मॅुह धोने के लिए वापरा जाय इसके प्रत्याख्यान प्रवचन मे उपस्थित धर्म प्रेमियों को दिये! प्रतिदिनी 12 नवकार मंत्र स्वअक्षर से लिखे जाय यह नियम पाल...