Share This Post

Featured News / ज्ञान वाणी

सामायिक समता के विकास का अनूठा उपक्रम है : साध्वी निरंजनाश्रीजी

सामायिक समता के विकास का अनूठा उपक्रम है : साध्वी निरंजनाश्रीजी

सामूहिक सामायिक साधना का कार्यक्रम संपन्न

बेंगलुरु। यहां बसवनगुड़ी स्थित श्री जिन कुशल सूरी जैन आराधना भवन में अखिल भारतीय खरतगछ युवा एवं महिला परिषद के तत्वावधान में रविवार को सामूहिक सामायिक साधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री जिन मणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के सूरी मंत्र साधना की चतुर्थ एवं पंचम पीठिका की पूर्णाहुति के उपलक्ष में साध्वीश्री नीलांजनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 की निश्रा में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रमेश लुंकड़ ने बताया कि देश भर में करीब 136 जगहों पर साधु-साध्वी वृंद की निश्रा में 11000 सदस्यों ने सामायिक करने का लाभ लिया। इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने आचार्यश्री द्वारा की जाने वाली सूरी मंत्र साधना से संबंधित विस्तृत व्याख्यान दिया।

साध्वीश्री नीलांजनाश्रीजी ने सामायिक कोसमता के विकास का अनूठा उपक्रम बताते हुए कहा कि सामायिक मन के शुद्धिकरण का भी एक उपाय है। परिषद एवं महिला इकाई के सभी सदस्यों ने सामूहिक सामायिक में भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था व कृतज्ञता प्रकट की। युवक परिषद के मंत्री शशि चोपड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। महिला परिषद की अध्यक्ष रीता पारख ने सभी का आभार जताया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar